सरवानिया महाराज। शहर में राठौर तेली समाज की आराध्य देवी मां कर्मा देवी की प्रतिमा स्थापना को लेकर समाजजनों ने नगर परिषद से अनुमति की मांग की है। गुरुवार को समाज के प्रतिनिधियों द्वारा इस संबंध में मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश चौहान के नाम सहायक राजस्व निरीक्षक सूरजमल सालवी को लिखित आवेदन सौंपा गया।
आवेदन में उल्लेख किया गया है कि मां कर्मा देवी राठौर तेली समाज की आराध्य देवी हैं तथा नगर क्षेत्र में उनकी प्रतिमा स्थापना से समाज की धार्मिक आस्था को मजबूती मिलेगी और सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलेगा। समाजजनों ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रतिमा स्थापना नगर परिषद के सभी नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप की जाएगी। इस अवसर पर दिनेश राठौर, सुनील राठौर, दिनेश राठौर, रतन राठौर, पंकज राठौर, रवि राठौर, दीपक राठौर (दशोरा), कैलाश राठौर, गुंजन राठौर, राहुल राठौर, हंसराज राठौर, उमेश राठौर, बादल राठौर, राहुल राठौर, गौतम राठौर, किशन राठौर, सुनील राठौर, विक्रम राठौर, दीपक राठौर, विष्णु राठौर, महेश राठौर, राहुल राठौर, मोहित राठौर, अंकित राठौर, निलेश राठौर, विजय राठौर, विशाल राठौर सहित समाज के वरिष्ठजन एवं युवा सदस्य उपस्थित रहे। जिन्होंने एकमत होकर प्रतिमा स्थापना के प्रस्ताव का समर्थन किया।
आवेदन पर समाजजनों के हस्ताक्षर किए गए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह मांग पूरे समाज की सामूहिक भावना को दर्शाती है। समाजजनों ने नगर परिषद प्रशासन से शीघ्र अनुमति प्रदान करने की अपील की है, ताकि विधिवत रूप से मां कर्मा देवी की प्रतिमा स्थापना कर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सके।