सिंगोली। प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय सिंगोली शाखा द्वारा आने वाले महाशिवरात्रि के पर्व की सेवाओं का शुभारंभ किया गया। आज ब्रह्मकुमारी बहनों ने विभिन्न वर्गों के अति महत्वपूर्ण व्यक्तियों को परमात्म संदेश से संबोधित किया। इन महत्वपूर्ण व्यक्तियों में शामिल हैं डॉ लोकेश पार्टीदार (शासकिय स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्रीय सिंगोली), ओंकारलाल शर्मा (बजरंग व्यायामशाला संचालक सामाजिक कार्यकर्ता), मुकेश माहेश्वरी (पत्रकार एवं भजन गायक), जिनेंद्र कुमार पितलिया (सामाजिक कार्यकर्ता एवं व्यवसाई), राजेश कुमार नागौरी (सामाजिक कार्यकर्ता एवं कांग्रेस अध्यक्ष), प्रकाश चंद्र नागौरी (व्यावसायिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता) और शंकरलाल धाकड़ (शाखा प्रबंधक जिला सहकारी बैंक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गौशाला संचालक) उपस्थित थे।
ब्रह्मकुमारीज महाशिवरात्रि को परमात्मा शिव की दिव्य अवतरण जयंती (90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती) के रूप में मनाती है, न कि केवल एक रात्रि के रूप में। सेवा में सहयोगी रहे बी के सीमा दीदी, बी के हर्षा दीदी और बी के गोपाल भाई जी।