नीमच । कलेक्टर ने की संकल्प से समाधान अभियान की प्रगति की समीक्षा जिला अधिकारियों को दिए निर्देश संकल्प से समाधान अभियान के तहत नीमच जिले में आयोजित शिविरों में विभिन्न विभागों की 106 सेवाओं को प्राप्त करने के लिए 7889 आवेदन प्राप्त हुए है। इनमें से 5286 आवेदनों की स्वीकृति, निराकरण किया जा चुका है। शेष 3503 आवेदन लंबित है। इन लंबित आवेदनों का सभी विभाग निराकरण सुनिश्चित कर, पोर्टल पर ऑनलाईन दर्ज करें।
इस कार्य को प्राथमिकता दे। यह निर्देश कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में जिला अधिकारियों की बैठक में संकल्प से समाधान अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एडीएम श्री बी.एस. कलेश, सभी एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर्स एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आगामी दिनों में संकल्प से समाधान अभियान के तहत प्रत्येक तहसील में एक-एक नैत्र परीक्षण एवं उपचार शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने जिला शिक्षा केंद्र एवं शिक्षा विभाग को निर्देश दिए, कि वे बाउण्ड्रीवाल वाले सभी शाला परिसरों को चिंहित कर वहां मां की बगियां, किचन गार्डन एवं पोषण वाटिका लगवाने की व्यवस्था करें। समग्र ई-केवायसी सत्यापन कार्य की समीक्षा में बताया गया,
कि जिले में 777689 हितग्राहियों के समग्र का ईकेवायसी सत्यापन किया जा चुका है। जो, कि 91.86 प्रतिशत है। शेष 68768 समग्र ई-केवायसी सत्यापन से शेष रहे है। कलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों और जनपद सीईओ को शेष रहे समग्र ईकेवायसी के सत्यापन का कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिए है। पी.एम.स्वनिधि योजना तहत 2769 हितग्राही लाभांवित बैठक में पी.एम.स्वनिधि योजना की प्रगति की समीक्षा में बताया गया, कि इस योजना के तहत अब तक 5652 हितग्राहियों के प्रकरण तैयार कर, बैंकों को प्रस्तुत किए गए है। इनमें से 3325 प्रकरण स्वीकृत हो गये है और 2769 प्रकरणों में हितलाभ वितरण किया जा चुका है। गत एक सप्ताह में 331 हितग्राहियों को लाभांवित किया गया है। सभी सीएमओ को पी.एम.स्वनिधि के शतप्रतिशत लक्ष्य अनुरूप प्रकरणों में स्वीकृति एवं ऋण वितरण करवाने के निर्देश दिए।