कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में जिला पशु कल्‍याण तथा जिला पशु क्रुरता निवारण समिति की बैठक संपन्न

Neemuch headlines February 3, 2026, 4:17 pm Technology

नीमच । कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा की अध्‍यक्षता में सोमवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जिला पशु कल्‍याण समिति तथा जिला पशु क्रुरता निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिह सिसोदिया, उप संचालक पशुपालन डॉ.राजेश पाटीदार एवं सीएमओ श्रीमती दुर्गा बामनिया एवं अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे। पशु कल्‍याण समिति की बैठक में जिला पशु चिकित्‍सालय पोली क्लिनिक नीमच में छोटे पशुओं के उपचार एवं शेड निर्माण के लिए 1.42 लाख रूपये, बडे पशुओं के लिए कास्टिंग यार्ड निर्माण के लिए 35 हजार रूपये, बडे पशुओं के लिए निर्मित शेड एवं फर्श सुदृढीकरण के लिए 15 हजार इस तरह कुल 1.92 लाख रूपये की राशि स्‍वीकृति का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही उप संचालक पशुपालन के प्रस्‍ताव पर पशु उपचार के कार्य में उपयोग आने वाले उपकरणों के लिए 3.30 लाख रूपये स्‍वीकृत करने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में उप संचालक पशुपालन के प्रस्‍ताव पर बडे पशुओं की मायनर सर्जरी का शुल्‍क 20 से बढाकर 50 रूपये करने, पोस्‍टमार्डम शुल्‍क 150 रूपये करने, छोटे पशुओं का बधियाकरण शुल्‍क 20 रूपये एवं बडे पशुओं का बधियाकरण शुल्‍क 30 रूपये करने का निर्णय भी लिया गया। पशु स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण का शुल्‍क 100 रूपये करने, प्‍लास्‍टर का शुल्‍क 50 से 100 रूपये करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में जिला पशु कल्‍याण समिति के वर्ष 2025-26 के आय व्‍यय का अनुमोदन भी किया गया। जिला पशु क्रुरता निवारण समिति की बैठक में निराश्रित असहाय पशुओं को राहत पहुचाने पर विशेष ध्‍यान देने के निर्देश दिए गये। बैठक में बताया गया न.पा.नीमच द्वारा निराश्रित गोवंश को शहर से विस्‍थापित करने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इन्‍हें नजदीक की गौशालाओं में विस्‍थापित किया गया है। जिले की पंजीकृत गोशालाओं में गौ समाधि खाद निर्माण का कार्य जारी है। जिले की निजी गौशालाओं के गौवंश को गौशालाओं से वापस लेने पर शुल्‍क 1000 रूपये से बढाकर 2500 प्रति पशु करने का निर्णय भी लिया गया। मुख्‍य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया ने बताया, कि एक फरवरी से 3 मई 2026 तक 593 निराश्रित श्‍वानों की नसबंदी का कार्य किया गया है। साथ ही 90 श्‍वानों में एंटीरेबीज टीकाकरण करवाया गया है। कलेक्‍टर ने श्‍वानों के टीकाकरण कार्य में तेजी लाने और निराश्रित श्‍वानों, अग्रेसिव श्‍वानों को न.पा.के शेल्‍डर होम में पहुचाने तथा शेल्‍डर होम में सभी आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाए सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

Related Post