Latest News

प्रशासन, नपा व पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, नगर पालिका के अमले ने किलेश्वर मंदिर रोड से हटाई अवैध गुमटिया।

Neemuch headlines February 2, 2026, 7:08 pm Technology

नीमच ।केंद्रीय विद्यालय द्वारा विद्यालय के आसपास तथा किलेश्वर मंदिर रोड पर अवैध रूप से रखी गई गुमटियों की शिकायत पर प्रशासन व नगर पालिका की टीम ने सोमवार 2 फरवरी को पुलिस विभाग के सहयोग से अवैध रूप से रखी गई गुमटियों को हटाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करते हुए 20 से अधिक गुमटियों को मौके से हटवाया जिसमें अनेक गुमटियों को ट्रैक्टर व जेसीबी की मदद से बंगला नंबर 60 पहुंचाया गया ! कार्यवाही के दौरान तहसीलदार संजय मालवीय, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया तथा कैंट थाना प्रभारी से निलेश अवस्थी भी मौके पर मौजूद रहे ! दोपहर में प्रशासन, नगर पालिका व पुलिस के अधिकारी अपनी अपनी टीम तथा जेसीबी ट्रैक्टर ट्राली व अन्य संसाधनों के साथ केंद्रीय विद्यालय के पास कीले वाले बाबा की दरगाह के सामने पहुंचे और वहां से अवैध रूप से रखी गई गुमटियों को हटाने की कार्यवाही प्रारंभ करते हुए किलेश्वर मंदिर के आगे पुलिया तक अवैध रूप से रखी गई गुमटियों को हटाया गया!

कार्रवाई के दौरान नगर पालिका की उप यंत्री श्रीमती अपर्णा गिरी, राजस्व अधिकारी टेकचंद बुनकर, स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टांक के साथ ही राजस्व, लोक निर्माण व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी साथ रहे व कार्यवाही को अंजाम दिया !

Related Post