अचानक हुए मधुमक्खियों के हमले से बुरी तरह घायल महिला की मौत

अनिल लक्षकार February 2, 2026, 6:40 pm Technology

सरवानिया महाराज। जावद थाना क्षेत्र की सरवानिया महाराज चौकी के अंतर्गत मडावदा ग्राम पंचायत के ग्राम राणपुर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर सोमवार को अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, हमले में आंगनवाड़ी केंद्र के बाहर खड़ी महिला कंचन बाई गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही सरवानिया पुलिस की 112 एफआरवी मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल सरवानिया महाराज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान कंचन बाई के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Related Post