नीमच। नीमच जिले में अचानक हुई ओला वृष्टि से फसले पूरी तरह से चौपट हो गई ऐसे में किसानों की चना अफीम जैसी कई फैसले पूरी तरह से चौपट हो गयी।
ऐसे में किसानों का आकोश फुट पड़ा लगभग 20 गावो के सेकड़ो किसान आज हाइवे पर पहुँचे ओर चक्काजाम कर दिया। आपको बता दे कि रविवार का दिन किसानों के लिए काल बन गया अचानक मौसम ने करवट ली और देखते ही देखते ओला वर्ष्टि हो गयी ऐसे में किसानों की खड़ी फसल पूरी तरह से चौपट हो गयी।
अफीम की फसल के पौधे खेत मे गिर गए किसानों के खेत मे बर्फ की परत जम गई । किसने की मांगने की सरकार बिना किसी सर्वे के सीधे मुआवजा दे और किसानों को राहत दे।
गुस्साए किसानों ने पालसोड़ा चौराहे पर हाईवे पूरी तरह से जाम कर दिया। दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारे लग गई ऐसे में जनप्रतिनिधियों में जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह कांग्रेस नेता तरुण बाहेती अति. पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान सिटी ओर केंट थाना प्रभारी सहित भारी पुलिसबल मोके पर मौजूद।