चीताखेड़ा। क्षेत्र के प्रतिष्ठित शर्मा सब्जी व होटल मालिक राजेश शर्मा के पिता जी श्री सुरेश शर्मा (आचार्य) पिता स्वर्गीय देवीलाल शर्मा का 67 वर्ष की आयु में शनिवार प्रातः आकस्मिक निधन हो गया। श्री सुरेश शर्मा हंसमुख, मिलनसार, मृदुभाषी, सौम्य, धार्मिक एवं सामाजिक व्यक्तित्व के परोपकारी व्यक्ति थे। वे गरीबों एवं असहायों की मदद हेतु स्वयं भी तत्पर रहते थे एवं परिजनों को भी प्रेरित करते थे। स्मरणीय है कि सुरेश शर्मा के जन्मदाता पिता स्वर्गीय देवीलाल शर्मा भी धार्मिक कार्यों में सम्मानित पदों पर रहकर कई सामाजिक कार्यक्रमों में अग्रणी भूमिका निभाई। स्वर्गीय विष्णुलाल, के छोटे भाई, स्वर्गीय मनोहर लाल एवं सत्यनारायण शर्मा के बड़े भ्राता, राजेश, योगेश, महेश के पूज्य पिताजी सुरेश शर्मा (आचार्य) का निधन शनिवार को हो गया। श्री सुरेश शर्मा ने चारों धाम सहित देश के कई तीर्थों की यात्राएं की। शनिवार प्रातः 10 बजे आचार्य ब्राह्मण मौहल्ले में स्थित निवास से निकली उनकी अंतिम यात्रा में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों, समाजजनों, रिश्तेदारों एवं इष्टमित्रों ने शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई दी। मुक्तिधाम पर आयोजित शोक सभा में आचार्य ब्राह्मण परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
कई गणमान्यजनों सहित उपस्थित महानुभावों ने श्रद्धा -सुमन अर्पित किये।