चीताखेड़ा ।विधायक दिलीप सिंह परिहार दक्षिण मंडल क्षेत्र में अलग-अलग दो ग्राम पंचायतों में साढ़े छत्तिस लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले दो कम्युनिटी हॉल (डोम) और मंदिर छत निर्माण शेड का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कर सौगात देने पधार रहे हैं।
उपरोक्त जानकारी घसुण्डी जागीर सरपंच अंबालाल मीणा एवं अमावली जागीर सरपंच रमेश भील ने प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया है कि नीमच जनपद पंचायत की घसुण्डी जागीर और अमावली जागीर ग्राम पंचायत क्षेत्र की आम जनता को सौगात देने अलग-अलग दोनों पंचायतों में 36 लाख 50 हजार रुपए की लागत से नवनिर्मित होने वाले सार्वजनिक कम्युनिटी हॉल (डोम) एवं मंदिर छत शेड निर्माण का भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह में क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह परिहार का पदार्पण हो रहा है। बताया कि शाम 4 बजे ग्राम पंचायत घसुण्डी जागीर, जनपद पंचायत नीमच 15.00 लाख रु. की लागत से निर्मित होने वाले सार्वजनिक डोम (कम्युनिटी हॉल) ग्राम भोमतपुरा सार्वजनिक टीन शेड (डोम) निर्माण (विधायक निधि) राशि 5.00 लाख ग्राम बरकटी रामदेवजी मंदिर के पास टीन शेड निर्माण (विधायक निधि) राशि 1.50 लाख के भूमि पूजन करेंगे तथा ग्राम पंचायत अमावली जागीर पंचायत में आज रविवार को दोपहर 2 बजे हनुमान मंदिर पर 15 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले सार्वजनिक डोम (कम्युनिटी हॉल) का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में पधार रहे अतिथि मुख्य अतिथि दिलीपसिंह परिहार (विधायक, नीमच), अध्यक्षता सज्जनसिंह चौहान (अध्यक्ष, जिला पंचायत, नीमच), विशिष्ट अतिथि श्रीमती शारदाबाई-मदनलाल धनगर (अध्यक्ष-ज.पं. नीमच), श्रीमती वंदना खण्डेलवाल (जिलाध्यक्ष-भाजपा, नीमच), मदनलाल गुर्जर (अध्यक्ष, दक्षिण मण्डल), श्रीमती सुनीता लबाना (सदस्य, जनपद नीमच) के कमलों द्वारा सम्पन्न होने जा रहा है।
घसुण्डी जागीर में सायं 4 बजे कार्यक्रम के पश्चात स्नेहभोज होगा। घसुण्डी जागीर व अमावली जागीर पंचायत क्षेत्र के समस्त आमजन से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।