Latest News

जीरन ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम सम्पन्न, किसान, गरीब मजदूरों एवं आमजन की कई समस्याओं को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा

भगत मांगरिया January 30, 2026, 7:09 pm Technology

चीताखेड़ा। धामनिया चीताखेड़ा सड़क मार्ग पर पांच दिन के अंतराल में पेचवर्किंग शुरू नहीं किया तो करेंगे चक्काजाम। भाजपा मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है।मोदी सरकार ने बिना चर्चा, बिना सलाह और संसद की प्रक्रिया का सम्मान किए बिना ग्रामीणों के लिए बने इस रोजगार गारंटी कानून को बुलडोजर चलाकर योजना को खत्म कर दिया।

मनरेगा योजना ग्रामीण भारत की रीढ़ थी और इसे कमजोर करना ग्रामीणों के अधिकारों पर हमला हैं। भाजपा नेताओं द्वारा आम मतदाताओं के सूचियों से थोकबंद नाम कटवाएं गए हैं। उनके विरुद्ध एफआईआर करवाने के लिए कांग्रेस शिकायत पत्र देगी ताकि सच्चाई सामने आ सकें। उक्त बात जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने शुक्रवार को चीताखेड़ा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बस स्टैंड पर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण हेतु आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। कहा कि भाजपा सरकार मजदूरों का पैसा बढ़ने से रोकना चाहती है। सूची में नाम जुड़वाने के लिए बीएलओ पर दबाव बनाकर फार्म भरवाए गए हैं वहीं सूची में दर्ज नामों को हटवाने के लिए एक एक व्यक्ति द्वारा कई फार्म सात दिए गए हैं। कहा कि धामनिया चीताखेड़ा सड़क मार्ग की दुर्दशा दयनीय है यह भाजपा की नाकामी है।इस सड़क मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालक लहूलुहान हो रहे हैं तो वाहनों में नुकसान हो रहा है।

श्री बाहेती ने अपने चिर-परिचित अंदाज में प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर पांच दिन के अंतराल में पेचवर्किंग शुरू नहीं किया गया तो महुडिया में चक्काजाम किया जाएगा। जीरन ब्लॉक कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष विनोद दक ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गरीब, किसान और मजदूरों के प्रति भाजपा की सोच आतंकित और सामंतवादी सोच है। हिंदू मुस्लिम कराने से देश का विकास नहीं होता है। मनरेगा योजना को खत्म करने से गांव में रहने वाले करोड़ों गरीब, मजदूरों पर आर्थिक बुरा असर पड़ेगा। कांग्रेस आम गरीब, मजदूरों के अधिकारों के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और हमेशा करती रहेगी। मतदाता सूची से भाजपा सरकार ने निर्वाचन अधिकारीयों पर दबाव बनाकर गरीब मजदूरों के लाखों नाम कटवा दिए गए हैं। कांग्रेस नेता हरिश दुआ ने अपनी बात रखते हुए कहा कि मनरेगा जैसी योजना गरीब और ग्रामीण लोगों के लिए बहुत जरूरी है इसे कमजोर करने से गांवों में रोजगार कम होगा और मजदूरों किसानों व गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति पर बूरा असर पड़ेगा। मतदाताओं के सूची में शुद्धिकरण के नाम पर भाजपा नेताओं ने निर्वाचन अधिकारीयों से मिली भगत करके नाम कटवाने के लिए फार्म सात गलत तरीके से दिए है।जीरन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणावत ने कहा कि एस आई आर की प्रक्रिया में भारी गड़बड़ी हुई है। निर्वाचन आयोग को इन शिकायतों का निपटारा करना चाहिए। मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश के भविष्य को दिशा देने वाला कर्तव्य भी है। ऐसे में एस आई आर के दौरान कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे, यह निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणावत के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान जनसमस्याओं को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम पटवारी संदेश चेलावत, चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह सिसौदिया को मौके पर उपस्थित कांग्रेसियों ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का वाचन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष विनोद दक ने किया। कृषि मंडी पूर्व सदस्य राजेंद्र सिंह तोमर,जीरन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष नाथूसिंह राठौर ,पूर्व सरपंच मोहनसिंह तोमर, अकबर खां पठान, सीताराम मांगरिया ने अपने विचार व्यक्त किए। जीरन मंडलम अध्यक्ष राजेश मेरावत, संजीव पगारिया, पृथ्वीराज जाट, सेक्टर प्रमुख ओमप्रकाश जाट,मनिष शर्मा, सेक्टर प्रमुख अनिल रावत, लखमीचंद जुणी, शांतिलाल माली सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस के गणमान्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सरपंच मोहनसिंह तोमर ने किया तथा सेक्टर प्रमुख युगल किशोर टेलर ने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Post