Latest News

रतनगढ़ पुलिस की कार्रवाही अल्टो कार से 57 किलो अवैध डोडाचूरा सहित दो आरोपी गिरफ्तार

निर्मल मूंदड़ा January 30, 2026, 7:07 pm Technology

नीमच। जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के नेतृत्व में रतनगढ़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित वाहन जब्त कर दो आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

दरअसल, जानकारी के मुताबिक रतनगढ़ पुलिस द्वारा बीते दिनांक 29 जनवरी 26 को चावण्डिया तिराहा जाट- रतनगढ रोड पर वाहनों की चैकिंग के दौरान ग्राम चाविण्डया की तरफ से एक चार पहिया वाहन तेजगति से आता दिखा, जिसे पास आने पर रोका गया। उक्त वाहन पास आने पर देखते वाहन काले रंग की अल्टो कार होकर उसके आगे आरजे 09 सीडी 2653 की नम्बर प्लेट लगी थी। वाहन चालक से नाम पता पूछने पर उसके द्वारा अपना नाम मांगीलाल पिता सुरेश शर्मा उम्र 41 साल निवासी ग्राम कस्मारिया का होना बताया। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुए उक्त संदेही मांगीलाल शर्मा के कब्जे वाली अल्टो कार में रखे कुल 03 काले रंग के प्लास्टिक बरामद किए जिसमे अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा भरे हुए होकर पहले कट्टे सहित 20 किलोग्राम, दुसरे कट्टे सहित 20 किलोग्राम व तीसरे कट्टे सहित 17 किलोग्राम कुल 57 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा भरा होना पाया गया पुलिस ने 57 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा, अल्टो कार एवं एक एन्ड्राईड मोबाईल वीवो कम्पनी को आरोपी मांगीलाल शर्मा के कब्जे से जप्त कर आरोपी मांगीलाल पिता सुरेश शर्मा उम्र 41 साल निवासी ग्राम कस्मारिया को गिरफ्तार कर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी मांगीलाल शर्मा की तलाशी में नगदी 1100 रुपये होना पाये गये। पुलिस ने आरोपी मांगीलाल शर्मा से जप्तशुदा डोडाचूरा के स्त्रोतो के संबंध में पूछताछ करते जप्तशुदा डोडाचुरा रामचन्द्र पिता चतुर्भुज गुर्जर निवासी ग्राम बधावा से लेकर आना बताया जिस पर पुलिस ने प्रकरण के आरोपी मांगीलाल पिता सुरेश शर्मा उम्र 41 साल निवासी ग्राम कस्मारिया एवं आरोपी रामचन्द्र पिता चतुर्भुज गुर्जर निवासी ग्राम बधावा के विरूद्ध अपराध धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया।

Related Post