चीताखेड़ा। चीताखेड़ा में बुधवार को दिनदहाड़े साढ़े ग्यारह बजे रोगी बनकर इलाज करवाने आए मोटरसाइकिल सवार दो युवक और एक अधेड़ औरत ने घर में घुसकर रिवाल्वर तानकर सोने-चांदी के आभूषण और नगदी रुपए लेकर रफ्फूचक्कर हो गये। यह घटना खुद महिला ने ही काल्पनिक स्टोरी बनाकर घटना को अंजाम दिया है। पुलिस सहायता केंद्र चीताखेड़ा चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह सिसौदिया ने चौकी पर सुचना मिलने पर चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह सिसौदिया ने अपनी पुलिसिया ई वाले अंदाज में आए और जब मामले की गहनता से तहकिकात की तो पता चला कोई बीमार व्यक्ति इलाज करवाने और रिवाल्वर लेकर नहीं आया बल्कि खुद ही महिला ने ही अलग-अलग दो बार गांव में ही जोहरी के वहां जाकर सोने-चांदी के आभूषण बेच दिये गये थे। सुचना मिलते ही कुछ ही घंटे में वारदात का पर्दाफाश कर दिया।