सांवरमल जी कांठेड़ द्वारा आवि णमोकार प्रेम मंडल नीमच के माध्यम से देहदान की घोषणा

Neemuch headlines January 21, 2026, 9:02 pm Technology

नीमच। दान उपकार एवं परोपकारीता की नगरी नीमच में अखिल विश्व णमोकार प्रेम मंडल नीमच द्वारा आज तृतीय देहदान घोषणापत्र सांवरमल जी कांठेड़ का श्री विरेन्द्र कुमार सखलेचा जिला चिकित्सा महाविद्यालय नीमच में प्रस्तुत किया गया। डाक्टर श्रीमती फातिमा भोपाल वाला डाक्टर श्रीमती इति मंत्री एवं डाक्टर मृदुल जी त्रिपाठी ने स्वीकार किया साथ ही डाक्टर फातिमा भोपाल वाला ने कहा कि देहदान मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। एक देह हमारे यहां 100 वर्ष अध्ययन में उपयोगी होती है जिससे हजारों चिकित्सा विद्यार्थी शिक्षण में लाभ लेकर जनसेवा में समर्पित होते हैं, देहदान महादान है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पारस कांठेड़ सचिव जितेंद्र सकलेचा पूर्व अध्यक्ष मनोहर शंभू बम्ब आशा सांभर उपाध्यक्ष रेखा जैन अनिल बोडावत मुकेश नानावटी सुरेन्द्र बम्ब मंजू कांठेड़ महावीर रांका सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

Related Post