"भाजपा को मिला नया नेतृत्व, मध्यप्रदेश शासन के पूर्वमंत्री व विधायक सखलेचा ने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को दी बधाई

प्रदीप जैन January 21, 2026, 8:43 pm Technology

सिंगोली। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को नई दिशा मिलने की उम्मीदों के बीच मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री व जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। यह शिष्टाचार भेंट नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में संपन्न हुई, जहाँ विधायक सखलेचा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सखलेचा ने कहा कि नितिन नबीन का संगठनात्मक अनुभव, दूरदर्शी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं से मजबूत जुड़ाव पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ करेगी तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई मजबूती मिलेगी। विधायक सखलेचा ने यह भी कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित पार्टी है, जिसने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को अपने मूल मंत्र के रूप में अपनाया है। नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में पार्टी देशभर में संगठन को और अधिक मजबूत करेगी तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का कार्य करेगी। पूर्व मंत्री सखलेचा ने विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन को चुने जाने पर बड़ा हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि नितिन नबीन जी के नेतृत्व में संगठन ओर अधिक सशक्त होकर सेवा सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई गति देगा। विधायक सखलेचा ने बताया कि नितिन नबीन के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के संकल्प को ओर मजबूती मिलेगी तथा पार्टी राष्ट्र निर्माण की परिकल्पना के नये शिखर को छुएगी। प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में सेवा सुशासन और राष्टनिर्माण का पर्याय बनी है और अब प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में नितिन नबीन का संगठन कौशल भरतीय जनता पार्टी को जनसेवा व राष्ट्रनिर्माण की यात्रा को नई दिशा प्रदान करेगा।

Related Post