नीमच। झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपतियों की एक बैठक अमन प्रिकास्ट औद्योगिक क्षेत्र झंझारवाड़ा पर संपन्न हुई। जिसमें औद्योगिक क्षेत्र की इकाइयों के लिए उद्योग संघ झांझरवाडा के गठन का निर्णय लिया गया। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु सुनील सिंहल के नाम का प्रस्ताव सुमित जागेटिया द्वारा रखा गया जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। तत्पश्चात सीए दिलीप मित्तल (व्योम एग्रो) को सचिव पद पर नामित किया गया। एवं पूरी कार्यकारिणी का गठन सर्व सहमति से किया गया, जिसमें उपाध्यक्ष सुमित जागेटिया (मालवा पेट्रो केमिकल) कोषाध्यक्ष सुयश ऐरन (शाकंभरी इंडस्ट्रीज) सह सचिव अली हुसैन (नीमच कमर्शियल) व कार्यकारिणी सदस्य सुशील गट्टानी (गट्टानी हर्ब) परेश सालगिया (वीर इंडस्ट्रीज) को लिया गया।
इसके अतिरिक्त विशेष आमंत्रित कार्यकारिणी सदस्य के रूप में साबिर भाई (स्वराज इंडस्ट्री) रोहित जैन (विश्वेश्वरैया) अनूप चौरसिया (vasp) हातिम भाई (बाबजी इंडस्ट्रीज) अनिल गोयल (गणपति एग्रो), अमर सैनी (शारदा फुड्स) ,विकास गोयल (रिद्धि सिद्धि पैकेजिंग) प्रशांत गोयल (राज कांटा) ,ताहा कपाड़िया (ग्लोबल इंडस्ट्रीज), राजेश जायसवाल (पराग इंडस्ट्रीज), निकेश अग्रवाल (नीरज कुमार निकेश कुमार), सोनू कदम (के जी ग्रीन), चंपालाल गुर्जर (प्रणाम ग्लोबल), मनीष मंगल (इनाया एग्रो फूड) को लिया गया । शीघ्र ही इस संगठन का विधिवत पंजीयन कराकर कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
इसके पहले कार्यक्रम के रूप में एमपीआईडीसी कार्यालय के सामने गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।