देर शाम जावी चौराहे पर सडक हादसा 2 युवक गंभीर घायल

अनिल लक्षकार January 17, 2026, 8:04 am Technology

सरवानिया महाराज। नगर के जावी चौराहा के समीप देर रात एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में मनीष पिता गोपाल नायक नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनीष नायक व नानालाल नायक जावी चौराहा के पास ट्रैक्टर के पीछे जा रहे थे, तभी अचानक जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मनीष नायक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा युवक भी चोटिल बताया जा रहा है। दोनों ही जावी निवासी हैं। घटना की सूचना मिलते ही सरवानिया महाराज से एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जिसके माध्यम से घायलो को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

Related Post