Latest News

व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत सांदीपनि शा.उ.मा.वि. सरवानिया महाराज के आईटी विद्यार्थियों ने किया S.R. कॉलेज का औद्योगिक भ्रमण

अनिल लक्षकार January 10, 2026, 3:07 pm Technology

सरवानिया महाराज। व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरवानिया महाराज के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विषय के विद्यार्थियों ने हाल ही में S.R. कॉलेज में औद्योगिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक रूप से समझाना एवं औद्योगिक वातावरण से परिचित कराना रहा। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को कंप्यूटर लैब, नेटवर्किंग सिस्टम, सॉफ्टवेयर उपयोग, डाटा प्रबंधन तथा आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई। कॉलेज के विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को आईटी क्षेत्र में उपलब्ध केरियर विकल्पों, तकनीकी कौशल और उद्योगों की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से समझाया गया।

विद्यार्थियों ने इस दौरान विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका समाधान विशेषज्ञों द्वारा सरल भाषा में किया गया। विद्यालय के व्यावसायिक शिक्षकगण ने बताया कि इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है तथा उन्हें भविष्य में रोजगार एवं उच्च शिक्षा के लिए मार्गदर्शन प्राप्त होता है। भ्रमण के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा S.R. कॉलेज के प्राचार्य एवं स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।

Related Post