Latest News

पंच कल्याण महोत्सव, सिंगोली में नव निर्मित दिगम्बर जैन पार्श्वनाथ मंदिर पर पंच कल्याणक महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू

प्रदीप जैन January 7, 2026, 12:58 pm Technology

सिंगोली। नगर में बड़े ही ‌हर्ष का विषय है कि आचार्य श्री 108 विद्यासागर सागर जी महाराज एवं आचार्य श्री 108 समय सागर जी महाराज एवं जगतपूज्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री108 सुधा सागर जी महाराज के आशीर्वाद से एवं अर्हंम योग प्रणेता मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में 2 अप्रैल से 7 अप्रैल 2026 तक महा पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महा महोत्सव आयोजन को लेकर उसके लिए 11 जनवरी 2026 को महापात्रो का चयन किया जा रहा है। इस अवसर पर परम पूज्य गुरुदेव मुनि श्री सयंत सागर जी महाराज एंव आर्यिका मां 105 प्रशममति जी माता जी एवं उपशममति माता जी का विशेष सानिध्य प्राप्त होगा। दिगम्बर जैन समाज के वरिष्ठ एवं युवा साथियों की उपस्थिति में महापात्र चयन हेतु पत्रिका का विमोचन किया गया।पंच कल्याणक महोत्सव को लेकर स्थानीय समाजजनों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

Related Post