Latest News

आज ही के दिन भारत की मशहूर भरत नाट्यम नर्तकी और अभिनेत्री पद्मिनि का जन्मदिन है। जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines June 12, 2025, 7:50 am Technology

देश दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है

1381: इंग्लैंड में किसानों ने विद्रोह किया।

1665: न्यू एम्स्टर्डम कानूनी तौर पर ब्रिटेन का हिस्सा बना और योर्क के ड्यूक के नाम पर इसका नाम न्यूयॉर्क रखा गया।

1691: पोप एलेक्जेंडर (आठवें) के जगह इन्नोसेंट (बारहवें) पोप बने।

1752: कर्नाटक में चन्दा साहिब ने आत्मसमर्पण कर दिया।

1787: अमेरिका में सीनेटर के लिए 30 वर्ष की न्यूनतम आयु सीमा कानून पारित हुआ।

1812: नेपोलियन बोनापार्ट ने रूस पर हमला किया।

1830: फ्रांस ने अल्जीरिया के उपनिवेशीकरण की प्रक्रिया शुरु की थी।

1889:उत्तरी आयरलैंड के आर्माग में ट्रेन दुर्घटना में 88 लोग मरे।

1898: जनरल एमिलियो ओगिनाल्डो ने स्पेन से पुर्तगाल के स्वतंत्रता की घोषणा की।।

1926: ब्राजील ने लीग ऑफ नेशन से बाहर आने का फैसला किया।

1932: भारत की मशहूर भरत नाट्यम नर्तकी और अभिनेत्री पद्मिनि का जन्मदिन है।

1937: सोवियत यूनियन में आठ आर्मी वालों को मारा गया।

1952: तत्कालीन सोवियत संघ ने जापान के साथ शांति संधि को अवैध घोषित किया।

1964: दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आंदोलन करने वाले नेता नेल्सन मंडेला को उम्र कैद की सजा।

1975: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार का दोषी पाया था। ।

2001: सीमा मुद्दे पर भारत-बांग्लादेश वार्ता शुरू।

2002: स्वीडन के साथ मैच ड्रा होने के साथ ही अर्जेन्टीना विश्व कप फ़ुटबाल से बाहर।

2002: विश्व बालश्रम निषेध दिवस की शुरुआत हुई।

2004: सवन्ना (जार्जिया) में समूह-8 सम्मेलन सम्पन्न।

2004: अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने उत्तरी कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जांग द्वितीय के साथ सीधी बातचीत का प्रस्ताव ठुकराया।

2007: कनाडा में होने वाले जीव विज्ञान ओलम्पियाड में चार भारतीयों का चयन।

2016: सायना नेहवाल ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीता।

Related Post