Latest News

आज ही के दिन तेलंगाना भारत का 29 राज्य बना। लेटे जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines June 2, 2025, 12:19 pm Technology

देश-दुनिया के इतिहास में दो जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है...

1908: सर अरबिंदो को माणिकटोला बम कांड में गिरफ्तार किया गया।

1953: ब्रिटिश राजगद्दी पर महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय की ताजपोशी।

1956: तमिल और हिंदी सिनेमा के बेहतरीन फिल्मकारों में शुमार मणि रत्नम का जन्म। बहुत कम लोगों को मालूम है कि उनका पूरा नाम गोपाल रत्नम सुब्रमणियम है

1966: अमेरिका का पहला अंतरिक्ष यान चांद की ज़मीन पर सफलतापूर्वक उतरा।

1979: पोप का ओहदा संभालने के बाद पोप जॉन पॉल द्वितीय पहली बार अपनी मातृभूमि पोलैंड लौटे। यह किसी भी सर्वोच्च रोमन कैथोलिक धार्मिक गुरू की पहली पोलैंड यात्रा थी।

1988: बॉलीवुड के महान अभिनेता, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और शोमैन राज कपूर का निधन।

1996: उक्रेन अपने अंतिम परमाणु युद्धास्त्र रूस को सौंपने के साथ ही परमाणु मुक्त देश बना।

2000: पाकिस्तान की एक जवाबदेही अदालत ने नवाज शरीफ़ के आजीवन कारावास को मृत्युदंड में बदलने संबंधी याचिका स्वीकार की।

2003: म्यांमार की जनतांत्रिक नेता आन सांग सू ची की गिरफ़्तारी के बाद देश की सभी शिक्षण संस्थाएँ बन्द।

2006: अमेरिका ने दाऊद इब्राहीम तथा उसके संगठन पर प्रतिबंध लगा

2012: मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को

2011 की अरब क्रांति के दौरान प्रदर्शनकारियों की हत्या का आदेश देने के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई गई।

2014: तेलंगाना भारत का 29 राज्य बना। लेटेस्ट कमेंट

Related Post