आंवले का काढ़ा बनाने की विधि:-
(रेसिपी) सामग्रीः-
• 2-3 ताजे आंवले (या आंवले का पाउडर)
1 चम्मच शहद
1/2 चम्मच हल्दी
• 4-5 तुलसी के पत्ते
• 1 चुटकी काली मिर्च
• 2 कप पानी
विधिः-
• ताजे आंवले को छोटे टुकड़ों में काट लें।
• एक पैन में 2 कप पानी लें और उसमें आंवले के टुकड़े, तुलसी पत्ते, हल्दी और काली मिर्च डालें।
• इस मिश्रण को 10-15 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें।
• जब पानी आधा रह जाए, तो गैस बंद कर दें।
• काढ़े को छान लें और गुनगुना होने पर इसमें शहद मिलाएं। आंवले के काढ़े के सेवन का सही समय
• सुबह खाली पेट आंवले का काढ़ा पीना सबसे अधिक फायदेमंद होता है।
• इसे दिन में 1-2 बार पिया जा सकता है, खासकर ठंड के मौसम में।
• इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार।
• गले की खराश और खांसी से राहत।
• सर्दी-जुकाम का प्राकृतिक उपचार।
• पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।
• शरीर को डिटॉक्स करता है।
• स्किन और बालों के लिए फायदेमंद। आंवले के काढ़े के अन्य फायदे
• बालों के लिए: -
आंवला स्कैल्प को पोषण देता है और बालों को मजबूत बनाता है।
• डायबिटीजः रक्त शर्करा स्तर को नियंत्रित करता है।
• दिल की सेहतः हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक।
• डिटॉक्सः शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालने में मदद करता है।