Latest News

मध्य प्रदेश का एक अनोखा धार्मिक स्थल, जहां मौजूद है 200 मंदिर

Neemuch headlines September 29, 2024, 2:14 pm Technology

भोपाल। हम एक ऐसे देश में रहते हैं, जहां देवी-देवताओं को काफी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। यहां हर गली-मोहल्ले में आपको एक-से-बढ़कर-एक रहस्यमई मंदिरों के दर्शन करने का सौभाग्य मिलेगा। भारत विविधताओं का देश माना जाता है। यहां की संस्कृति और परंपरा पूरे विश्व भर में प्रसिद्ध है।

यहां की वेशभूषा, स्थानीय खान-पान का अपना अलग ही जलवा है। जैसा कि हम सभी जानते हैं इंडिया में बहुत से ऐसे धार्मिक स्थल है, जो बहुत से रहस्यों के लिए प्रसद्धि है। इसका पता आज तक कोई नहीं लग पाया है। लोग इसे चमत्कार भी मानते हैं। मध्य प्रदेश का एक अनोखा धार्मिक स्थल, जहां मौजूद है 200 मंदिर आस्था बहुत बड़ी चीज होती है। कहते हैं कि अगर मन में आस्था और संतुष्टि की भावना हो, तो इंसान अपनी मंजिल बहुत ही आसानी से प्राप्त कर लेता है। इसका एक जीवंत उदाहरण मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में देखने को मिल सकता है जो कि कभी डकैतों का राज हुआ करता था। यहां की कहानी पूरे देश भर के लोगों ने सुनी है। बॉलीवुड में इस स्थान को लेकर बहुत सारी फिल्में भी बनाई जा चुकी है। यहां एक बहुत खूबसूरत मंदिर भी है जो कि पत्थरों के ढ़ेर के नीचे दबे हुए हैं। यहां कुल 200 मंदिर है। इस स्थान को बटेश्वर के नाम से जाना जाता है।

जानें इतिहास स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मंदिर का निर्माण गुर्जर-प्रतिहार राजाओं ने करवाया था। यहां जो 200 मंदिर बनाए गए हैं उसके लिए बलुआ पत्थर का इस्तेमाल किया गया था जो कि लगभग 25 एकड़ जमीन में फैला हुआ है। यहां आपको भगवान शिव, भगवान विष्णु और शक्ति के दर्शन होंगे। यह हिंदुस्तान की ऐसी जगह है, जहां 200 मंदिर है। यहां पर डिफरेंट वैराइटीज के आर्किटेक्चर है। इसका निर्माण खजुराहो मंदिर से पहले का माना जाता है।

Related Post