नीमच। गांव में गोदड़ देव बावजी के जीवित समाधि स्थल पर चल रही श्रीराम कथा में इतनी भीषण गर्मी में भी आस पास के गांवो से सेकडों जन कथा सुनने पहुंच रहे है। गांव के सोहन लाल आंजना ने जानकारी देते हुए बताया की कथा में व्यास पीठ से विदुषी अंजली आर्या हरियाणा ने कथा के छठे दिन कहा मां सीता त्यागी तपस्वी और सदाचारी थी जो अपने पति राम के साथ वन में भी सहज चली गई, रावण हरण कर ले गया फिर भी तनिक विचलित नहीं हुई और अपने राम को ही सबकुछ माना आज आवश्यकता है *"देश में मां सीता सी नारियां हो तभी हमारे पुराने गौरव मान की रक्षा हो पाएगी"* उन्होंने कहा हनुमान जी बहुत बुद्धिशाली, व बलशाली थे उनकी पहुंच बहुत दूर दूर तक थी सभी उनसे राय लेते थे, उनकै पूंछ नही थी उनकी पहुंच थी, उन्होंने अपनी ताकत, बुद्धि कौशल से लंका जलाई और माता सीता का पता लगाया था। "प्रतिदिन वेद मंत्रों से यज्ञ (हवन) हो रहा" *"बच्चो ने आवश्यकता से ज्यादा मोबाइल नही देखने का संकल्प लिया"* छठे दिन वेद मंत्रों से सुबह सुबह यज्ञ हुआ, यज्ञ में आहुतियां देने के बाद अंजली आर्या के समक्ष गांव के कई छोटे छोटे बच्चे बच्चियों ने संकल्प लिया की आज से हम आवश्यकता से ज्यादा मोबाइल नही देखेंगे। यज्ञ में छठे दिन छः जोड़ों के रूप में वर्दीचन्द आंजना, दिनेश शर्मा, परमानंद प्रजापत, दशरथ मीणा, हरीश आंजना और सोहन लाल आंजना सपत्नी बैठे इनके अलावा बच्चों ने भी हवन में आहुतियां लगाई। कथा बसेड़ा गांव के सभी ग्राम वासियों की ओर से संचालित हो रही है जो प्रतिदिन दिन में 12 बजे से 4 बजे तक चल रही है। विशेष रूप से गोवर्धन लाल आंजना पहलवान, कारुलाल आंजना, उदयलाल आंजना पहलवान, राजमल आंजना, घनश्याम आंजना, वर्दीचंद आंजना, मनोहर लाल आंजना, दशरथ आंजना, ललित आंजना, जीवन आंजना, मुकेश सेन आदि व्यवस्थाएं देख रहे है। कथा वाचक वेद विदुषी अंजली आर्या का स्वागत अभिनंदन बाहर से आए ठाकुर महिपाल सिंह, एतराज जनवा, जगदीश जनवा, प्रभुलाल धाकड़, कारूलाल आंजना, अंबालाल मेगवाल, विनोद पाटीदार, धर्मराज पाटीदार आदि ने किया। कथा में छोटी सादड़ी और निंबाहेड़ा क्षेत्र के कई गांवों के सेकडों धर्म प्रेमी महिला व पुरुषों ने कथा श्रवण का लाभ लिया।