आज होली पर्व, होलाष्टक समाप्त, जानें शुभ मुहूर्त का समय

Neemuch headlines March 25, 2024, 9:07 am Technology

राष्ट्रीय मिति चैत्र 05, शक संवत 1946, फाल्गुन शुक्ल, पूर्णिमा, सोमवार, विक्रम संवत 2080। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 12, रमजान 14, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 25 मार्च सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। नवभारतटाइम्स.कॉम पूर्णिमा तिथि मध्याह्न 12 बजकर 30 निमट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र पूर्वाह्न 10 बजकर 38 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ। वृद्धि योग रात्रि 09 बजकर 30 मिनट तक उपरांत ध्रुव योग का आरंभ। बव करण मध्याह्न 12 बजकर 30 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार :-

फाल्गुन पूर्णिमा, होली पर्व, होलाष्टक समाप्त।

सूर्योदय का समय : -

सुबह 6 बजकर 18 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय : -

शाम 6 बजकर 35 मिनट तक।

ज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 45 मिनट से 5 बजकर 32 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 3 मिनट से 12 बजकर 50 तक।

गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 34 मिनट से 6 बजकर 58 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 6 बजकर 18 मिनट से 7 बजकर 50 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक।

दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड।

दुर्मुहूर्त काल रात में 12 बजकर 52 मिनट से 1 बजकर 41 मिनट तक।

इसके बाद दोपहर में 3 बजकर 19 मिनट से 4 बजकर 8 मिनट तक।

आज का उपाय : -

आज रंग खेलने से पहले भगवान गणेश और बाकी सभी देवी देवताओं को गुलाल अर्पित करें।

Related Post