Latest News

आज फाल्गुन दशमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Neemuch headlines March 19, 2024, 7:59 am Technology

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 29, शक संवत 1945, फाल्गुन शुक्ल, दशमी, मंगलवार, विक्रम संवत 2080। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 06, रमजान 08, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 19 मार्च सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। दशमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 22 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ। पुनर्वसु नक्षत्र रात्रि 08 बजकर 10 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ। शोभन योग सायं 04 बजकर 37 मिनट तक उपरांत अतिगण्ड योग का आरंभ। तैतिल करण पूर्वाह्न 11 बजकर 36 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा अपराह्न 01 बजकर 37 मिनट तक मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय : -

सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय : -

शाम 6 बजकर 31 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 51 मिनट से 5 बजकर 38 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 5 मिनट से 12 बजकर 52 तक।

गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 29 मिनट से 6 बजकर 53 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 10 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 28 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक।

दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड।

दुर्मुहूर्त काल रात में 8 बजकर 51 मिनट से 9 बजकर 40 मिनट तक।

इसके बाद मध्य रात्रि 11 बजकर 17 मिनट से 12 बजकर 5 मिनट तक।

आज का उपाय : -

आज हनुमानजी को चोला चढ़ाएं और बूंदी का प्रसाद भी अर्पित करें।

Related Post