: वृषभ मकर और कुंभ राशि पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव, मिलेगा शश योग से शुभ लाभ जानिए आपका आज का राशिफल

Neemuch headlines March 16, 2024, 7:18 am Technology

​मेष राशि:-

वालों को रोमांटिक शाम बिताने का मौका मिलेगा आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए सामान्य रूप से सुखद रहेगा। किसी पुराने निवेश से आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। अगर आपके परिवार का कोई वरिष्ठ सदस्य आपको कोई सीख या सलाह देता है तो उस पर अमल करना आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को पुरस्कार मिलने से आप प्रसन्न होंगे, आपको अपने आवश्यक कार्यों की सूची बनानी होगी और उन्हें समय पर पूरा करना होगा। क्योंकि आज कई तरह के काम आपके पास होंगे ऐसे में कुछ जरूरी काम फंस जाने की आशंका है। वैवाहिक जीवन के मामले में आज जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम बिताने का मौका मिलेगा। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें और पीपल को जल दें।

​वृषभ राशि :-

वालों को आर्थिक लाभ मिलेगा आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए ख़ुशी भरा रहने वाला है। मान-सम्मान में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपने ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ भी आज मिलेगा। अगर आपको किसी और की मदद करने का मौका मिले तो जरूर करें इससे आपको भविष्य में फायदा मिलेगा। कार्यस्थल पर अपनी बातें गुप्त रखें, अन्यथा आपके विरोधी फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा, आप प्रेमी के साथ डेट पर जा सकते हैं। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। शनि स्तोत्र का पाठ करें।

​मिथुन राशि :-

के जातकों को संपर्क का फायदा होगा मिथुन राशि के जातकों की पहचान का दायरा आज बढेगा। कुछ नए संपर्कों से आपको आज फायदा मिलेगा। परिवार में आज आपको घर के बड़ों से सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों को किसी पुरानी गलती के लिए डांट खानी पड़ सकती है, इसलिए अपने काम और जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर रहें। आप दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। बच्चों के साथ आज आपका बेहतर तालमेल बना रहेगा। घर परिवार में आज सुख शांति और सहयोग का वातावरण रहेगा। आज किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। शिवजी का घी से अभिषेक करना आपके लिए कल्याणकारी होगा। ​

कर्क राशि :-

वालों को वाणी व्यवहार का लाभ मिलेगा आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए उन्नतिदायक रहेगा। आपके सासर और पराक्रम में भी आज इजाफा होगा। आप अपनी वाणी और व्यवहार से आज लोगों का मन जीतने में सफल होंगे और इसका फायदा आपको कार्यक्षेत्र में भी मिलेगा। वैसे आज आपके ऊपर कुछ अचानक से काम आएंगे और आपको अचानक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। परिवार के सदस्यों का आना-जाना लगा रहेगा, इससे भी आपकी व्यस्तता आज बनी रहेगी। जमीन या मकान संबंधी कोई सौदा करने जा रहे हैं तो हर पक्ष की सही से जांच कर लें नहीं तो बाद में दिक्कत आ सकती है। वैवाहिक जीवन में आज आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। ​

सिंह राशि :-

वालों की विश्वसनीयता और सम्मान में वृद्धि होगी सिंह राशि के लिए सितारे कहते हैं कि यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया था तो पैसा वापस मिलने में दिक्कत आएगी जिससे मन परेशान होगा। व्यापार में आपको कोई भी समझौता बहुत सोच-समझकर करना चाहिए। आपकी विश्वसनीयता और सम्मान बढ़ेगा। राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी बड़ी संस्था से जुड़कर अच्छा लाभ मिल सकता है। एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप आज सामाजिक क्षेत्र के कार्यों में भी आगे आ सकते हैं। आपको आज कुछ ऐसी खबर मिल सकती है जिससे आपका मन परेशान हो सकता है। आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।

​कन्या राशि:-

के जातकों को कुछ नया करने का मौका मिलेगा आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी नए काम में हाथ आजमाने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। घर से काम करने वाले लोगों को आज काम पर अधिक ध्यान देना होगा, आपके कामकाज पर आज नजर रखी जाएगी। आर्थिक मामलों में आपको किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह नहीं लेनी चाहिए, लेकिन अगर आप व्यापार में मंदी से परेशान हैं तो आप परिवार के सदस्यों से सलाह ले सकते हैं। काम की तलाश जो लोग हैं उन्हें आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। शनि मंत्र का जप करना लाभकारी रहेगा। ​

तुला राशि:-

के जातक आज कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप आज कुछ नई योजनाओं में धन लगाकर कमाई बढ़ा सकते हैं। आपकी रुचि आज कुछ नए काम में भी होगी और आप कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक जीवन में आज जीवनसाथी और बच्चों के साथ आप मनोरंजक पल बिताएंगे। किसी संबंधी और मित्र से मिलकर आपको खुशी मिलेगी। कोई सोचा हुआ काम भी आज आपका बन सकता है। आपके लिए सलाह है कि वाणी को संयमित रखें और किसी से कुछ भी सोच समझकर कहें नहीं तो लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। शनि कवच का पाठ करना आपके लिए शुभ होगा। ​

वृश्चिक राशि:-

वालों को सुख के साधनों की प्राप्ति होगी आज का दिन वृश्चिक राशि के लिए लाभकारी और सुखद रहेगा। आज इस राशि के जातकों को सुख साधनों की प्राप्ति होगी। मनोरंजन और शौक की चीजों पर आप धन भी खर्च करेंगे। आपको आज किसी अधूरे काम को पूरा करने के लिए भी प्रयासरत रहना होगा। पारिवारिक रिश्तों में सुधार होगा और आपसी तालमेल बना रहेगा। अगर आज आपको व्यापार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेना है तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। आज का दिन आपके लिए कोई नई संपत्ति खरीदने का भी दिखा रहा है इसलिए प्रॉपर्टी में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। लव लाइफ में आज आप प्रेमी के साथ मिलकर कुछ नया प्लान कर सकते हैं। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव की पूजा करें और पंचाक्षरी मंत्र का जप करें। ​

धनु राशि :-

वालों को पिता और पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा धनु राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपका दिन आज अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। कुछ लंबी अवधि की योजनाओं में पैसा लगाना आपके लिए बेहतर रहेगा। मन में चल रही कुछ समस्याओं पर आप अपने पिता से चर्चा कर सकते हैं। आज आपको वाहन सुख की प्राप्ति होगी। जो लोग विदेश यात्रा संबंधी कुछ प्लान कर रहे हैं उन्हें आज प्रयास करने पर सफलता मिलेगा। पैतृक संपत्ति का आज आपको सुख मिल सकता है। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें।

मकर राशि :-

वालों को उपहार की प्राप्ति हो सकती है आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए ख़ुशियों भरा रहने वाला है। आपको अपने मित्रों से कोई मूल्यवान वस्तु उपहार स्वरूप प्राप्त हो सकती है। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी मांगलिक समारोह में भाग ले सकते हैं, लेकिन अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज न करें, नहीं तो ये आगे चलकर परेशानी बढ़ सकती है। आप अपने परिवार के सदस्यों की सलाह का पालन करके परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। शनि चालीसा का पाठ करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

कुंभ राशि :-

वालों को आय के नए स्रोत मिलेंगे आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए उन्नति वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे और आपके अधिकारों में भी वृद्धि हो सकती है। कानून से जुड़े कुछ मामलों में आपको सावधान रहना होगा और नियम पालन का ध्यान रखना होगा। सितार यह भी कहते हैं कि आज आपको आय के कुछ नए स्रोत मिलेंगे। कोई भी काम साझेदारी में करना आपके लिए बेहतर रहेगा। वैवाहिक जीवन में आज पति पत्नी के बीच अच्छा तालमेल और सहयोग दिखेगा। आपका कोई फंसा हुआ काम आज पूरा हो सकता है। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें और ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें।

​मीन राशि :-

के जातकों को उधार लेनदेन से बचना चाहिए आज का दिन मीन राशि के लिए मिलाजुला रहेगा। लेकिन आपको आज आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। आपके खर्चे आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। अगर आप किसी से पैसा उधार लेने की सोच रहे हैं तो उससे बचें, अन्यथा चुकाना मुश्किल हो जाएगा। आज आपको अपने बच्चों की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, जिसे आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके ही बच सकते हैं। धर्मार्थ कार्यों में भी आपकी रुचि आज रहेगी। आज आप फैमली लाइफ में परिवार के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे। आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

Related Post