मेष वृषभ और कर्क राशि के लिए लाभदायक दिन, पाएंगे शशि योग से शुभ लाभ जाने आपका आज का राशिफल

Neemuch headlines March 15, 2024, 7:23 am Technology

​मेष राशि :-

वालों को लाभ का मौका मिलेगा आज का दिन मेष राशि के जातकों की प्रतिष्ठा में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपकी राशि के स्वामी मंगल आज आपकी राशि के 11वें भाव में गोचर करने जा रहे हैं ऐेसे में आज आपको करियर और बिजनस में लाभ का मौका मिलेगा। राजनीति में कार्यरत लोग आज लोगों को जोड़ने में सफल रहेंगे। आज आपको किसी नई संपत्ति की प्राप्ति होती दिख रही है, जिसकी इच्छा आप काफी समय से कर रहे थे। अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएंगे। परिवार का आपको सहयोग मिलेगा, भाइयों से आपको अपेक्षित लाभ मिल सकता है। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

​वृषभ राशि :-

वालों को सुख आनंद की प्राप्ति होगी आज का दिन वृषभ राशि के लिए बेहतर रहने वाला है। आज लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी रखनी चाहिए इससे आपको फायदा होगा। आज कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से आपको प्रोत्साहन और लाभ मिलेगा। आपकी राशि में आज चंद्रमा का शुभ गोचर हो रहा है जो परिवार में आपके सुख और आनंद की वृद्धि करेगा। किसी निकट संबंधी की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। कोई अच्छी खबर मिलने से आप आज प्रसन्न होंगे। किसी अनजान व्यक्ति से भी आपको आज मदद मिल सकती है। भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति से मन प्रसन्न होगा। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं।

​मिथुन राशि :-

के जातक जल्दबाजी के काम से बचें आज मिथुन राशि के जातकों को जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचना चाहिए। सेहत के मामले में आपको आज सचेत रहने की जरूरत है। अगर कोई समस्या है तो उसे नजरअंदाज न करें। आप अपने बच्चों को नीति और रीति-रिवाज के बारे में समझा सकते हैं। आपको अपने कुछ निजी मामलों में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। किसी भी पारिवारिक झगड़े को दोनों पक्षों की बात सुनकर सुलझा लें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। बिजनेस से जुड़े किसी काम से आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। अचानक धन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आज भाग्य 96% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाएं। ​

कर्क राशि :-

वालों का महत्व और प्रभाव बढ़ेगा आज का दिन कर्क राशि के लिए सुखद है। नई संपत्ति खरीदने के प्रयास में सफल होंगे। यदि आप कोई जमीन, वाहन, मकान आदि खरीदने जा रहे हैं तो उसके सभी पहलुओं की स्वतंत्र रूप से जांच कर लें। साझेदारी में कोई भी काम करने में आप पूरी दिलचस्पी दिखाएंगे। नौकरी में आज आपका महत्व और प्रभाव बढेगा। आपको आज कोई सम्मान और उपहार भी मिल सकता है। सितारे कहते हैं दांपत्य जीवन में कोई परेशानी चल रही है तो आज समस्या सुलझ सकती है। बच्चों के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुजनों और वरिष्ठ लोगो से आशीर्वाद लें।

​सिंह राशि:-

के जातक किसी की बातों में आने बचें सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। विद्यार्थी पूरी मेहनत और लगन से अपनी परीक्षा की तैयारी में जुटे नजर आएंगे। नौकरी करने वाले लोग अपने वरिष्ठों को अपने काम से खुश रखेंगे, लेकिन किसी पर बहुत अधिक भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। वैसे आज आपको किसी की बातों में आकर कोई निवेश या निर्णय लेने से बचना चाहिए। आप अपनी माता की किसी शारीरिक समस्या के कारण चिंतित हो सकते हैं। सरकारी क्षेत्र के काम में आज आपको सफलता मिलेगी। शाम का समय आपका मनोरंजक बीतेगा। आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

​कन्या राशि :-

वालों का रुका हुआ काम पूरा होगा कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज पढ़ाई और अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। अगर आप पैसों से जुड़ी किसी समस्या से परेशान चल रहे हैं तो आज आपको किसी मित्र या परिचित के माध्यम से लाभ का मौका मिलेगा। आप दोस्तों के साथ पार्टी करने का प्लान बना सकते हैं। आप वरिष्ठ सदस्यों से व्यवसाय संबंधी कोई मदद ले सकते हैं। यदि आपका कोई काम काफी समय से रुका हुआ था तो वह भी पूरा होता नजर आ रहा है। निजी मामलों में सावधानी बरतें, अन्यथा कोई आपको गुमराह कर सकता है। आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें। ​

तुला राशि:-

वालों को सुख के साधनों की प्राप्ति होगी आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए खुशी भरा रहने वाला है, लेकिन आप अपने किसी मित्र की बातों में आकर कोई गलत कदम उठा सकते हैं। पारिवारिक मामलों में आज आप पूरी सक्रियता दिखाएंगे। आपके सांसारिक सुख के साधन भी बढ़ेंगे। घर परिवार में आपसी सहयोग और प्रेम बना रहेगा। आप अपने व्यवसाय में कुछ नई योजना शुरू कर सकते हैं। निवेश के द्वारा भी आज आपको लाभ मिल सकता है। आपकी आमदनी बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप शाम के समय मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं। बच्चों की किसी परीक्षा के नतीजे आने से घर में ख़ुशी रहेगी। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें। ​

वृश्चिक राशि:-

वालों को सम्मान और सुख की प्राप्ति होगी आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मान सम्मान में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपके राशि के स्वामी मंगल आपकी राशि से चतुर्थ भाव में कुंभ राशि में आज गोचर करेंगे जिससे आपका सम्मान और सुख बढेगा। आप सामाजिक जिम्मेदारियां भी बखूबी निभाएंगे और प्रभाव में वृद्धि होगी। छोटे लाभ के चक्कर में किसी बड़े लाभ को हाथ से न जाने दें, अन्यथा दिक्कत हो सकती है। कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में भी आप सफल रहेंगे। आज भाईचारे की भावना बढ़ेगी। सितारे कहते हैं आज आप जिन क्षेत्रों में भी मन लगाकर काम करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।

​धनु राशि :-

वालों का मनोबल ऊंचा रहेगा आर्थिक दृष्टि से आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके धन में वृद्धि होगी, जिससे आपका आत्मविश्वास भी मजबूत होगा। परिवार में किसी नये मेहमान के आगमन से प्रसन्नता रहेगी। आप सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाएगा, परिवार के किसी सदस्य की वजह से मानसिक उलझन और तनाव महसूस कर सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार ला सकते हैं। जो लोग कुछ नया काम शुरू करना चाह रहे हैं उनको आज अच्छा मौका मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको आज सहयोगियों का पूरा साथ भी मिलेगा। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें और गाय को चारा खिलाएं। ​

मकर राशि:-

के जातक वाणी व्यवहार से लाभ और सम्मान पाएंगे मकर राशि के लोग बिजनेस में कुछ दीर्घकालिक योजनाएं शुरू कर सकते हैं। आपकी वाणी की सौम्यता आपको आज कार्यक्षेत्र के साथ परिवार में भी सम्मान दिलाएगी। आपको रचनात्मक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा। पूर्व में किए गए काम के लिए भी आपको आज प्रोत्साहित किया जा सकता है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें कोई अच्छा अवसर मिलेगा। आपको अपने किसी पुराने निवेश से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। आज आपकी सुख-समृद्धि बढ़ने के साथ-साथ आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं। आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करें।

​कुंभ राशि:-

के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए खर्चीला रहेगा। आप अपने करीबियों का विश्वास जीतने में सफल रहेंगे। आपको अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ भी आज मिलेगा। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। आपको दिखावे के चक्कर में ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहिए और अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए। किसी भी लेन-देन के मामले में सावधान रहें। बिजनेस करने वाले लोगों को किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है, इनका प्रदर्शन आज बेहतर होगा। आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। माता पिता से आशीर्वाद लेकर कोई नया काम करें।

​मीन राशि :-

के जातक बुद्धि कौशल का लाभ पाएंगे आज का दिन मीन राशि के लिए कोई नया काम शुरू करने के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको एक से अधिक स्रोतों से आय की प्राप्त होगी। आपको कुछ नया सीखने और जानने का मौका मिलेगा जो आपके करियर के लिए बेहतर रहेगा। सितारे कहते हैं कि आपका आत्मविश्वास और मनोबल आज बढेगा। आपकी राशि में सूर्य बुध के गोचर से आपको बुद्धि कौशल का लाभ मिेलेगा। राजनीतिक और सामाजिक कार्यों से जुड़े जातकों के प्रभाव और लाभ में आज वृद्धि होगी। आपको आज कोई महत्वपूर्ण और काम की जानकारी मिलेगी जिससे लाभ पाएंगे। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीसूक्त का पाठ सुबह शाम करें, फायदा मिलेगा।

Related Post