सूर्य और मंगल के गोचर से इन 5 राशियों के रिश्‍ते में बढ़ेगी जोश और गर्मी, प्‍यार में बढ़ेंगी नजदीकियां जानिए साप्ताहिक राशिफल

Neemuch headlines March 10, 2024, 8:18 am Technology

मेष साप्ताहिक लव राशिफल:-

खुशियों से भरा होगा सप्‍ताह मेष राशि वालों के लिए यह सप्‍ताह प्रेम संबंधों के मामले में खुशियों से भरा होगा। इस सप्ताह आप पार्टनर के साथ शांत एकांत समय गुज़ारना पसंद करेंगे। आप उनके साथ कहीं धार्मिक कार्यक्रम में भी शामिल होने के लिए जा सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपसी प्रेम और समझ बढ़ेगी और आपकी लव लाइफ़ में सुकून रहेगा। आपके लिए यह सप्‍ताह आनंद देने वाला रहेगा।

वृषभ साप्ताहिक लव राशिफल:-

प्रेम में वृद्धि होगी वृषभ राशि वालों के लिए इस सप्‍ताह प्रेम में वृद्धि होगी और लव लाइफ में खुशियां बढ़ेंगी। सप्ताह के आरंभ में सोचसमझकर लिए गए निर्णय आपके प्रेम संबंधों में नई रौनक पैदा करेंगे। इस वीक जल्‍दी में कोई फैसला न करें, वरना आपको दुख पहुंच सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की प्‍लानिंग कर सकते हैं और अपने बेहतर भविष्य के लिए कुछ ठोस निर्णय भी ले सकते हैं।

मिथुन साप्ताहिक लव राशिफल: -

आपके जीवन में खुशियां बढ़ेंगी मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्‍ताह एक नई सोच के साथ आगे बढ़ने का है और आपको लाभ की प्राप्ति होगी। एक नई शुरुआत आपके जीवन में खुशियां लेकर आएगी और प्रेम संबंधों में सुख समृद्धि आपको प्राप्‍त होगी। मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में सुख समृद्धि के जो संयोग बनेंगे वह पूरे सप्ताह रहेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको थोड़ा सा रिलैक्स होकर आगे बढ़ना चाहिए तभी आपके प्रेम संबंध बेहतर होंगे। अपने साथी को भी खुलकर अपनी राय रखने दें, तभी आपसी प्रेम में अधिक वृद्धि होगी। आपके जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और भाग्‍य साथ देगा।

कर्क साप्ताहिक लव राशिफल: -

लव लाइफ़ रोमांटिक भी होती जाएगी कर्क राशि वालों के लिए प्‍यार के मामले में यह सप्‍ताह लाभपूर्ण होगा। इस सप्ताह आपके द्वारा किए गए प्रयास आपके प्रेम संबंध को भविष्य में एक सुंदर मोड़ तक लेकर जाएंगे। यह सप्ताह धैर्य के साथ किसी भी निर्णय पर पहुंचने का सप्ताह है। सप्ताह के उत्तरार्ध में अपने मन की बात सुनकर कोई निर्णय लेंगे तो शुभ होगा एवं लव लाइफ़ रोमांटिक भी होती जाएगी।

सिंह साप्ताहिक लव राशिफल: -

झगड़े और विवाद से बचने की सलाह सिंह राशि वालों के लिए इस सप्‍ताह प्‍यार के मामले में सुकून रहेगा। किसी ऐसी महिला की मदद आपको मिलेगी जिनकी आर्थिक स्थिति काफ़ी बेहतर है एवं बोलचाल का तरीका भी काफ़ी लुभावना है। सप्ताह के अंत में हालांकि प्रतिकूल स्थितियों का सामना भी करना पड़ सकता है। आपको पार्टनर के साथ किसी प्रकार के झगड़े और विवाद से बचने की सलाह है।

कन्या साप्ताहिक लव राशिफल:-

मन प्रसन्न रहेगा कन्या राशि वालों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत में प्रेम संबंध में मध्यम गति से सुखद समय रहेगा लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से स्थितियां आपके अनुकूल होती जाएंगी एवं मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपने साथी के साथ सुख समृद्धि के वातावरण में रहेंगे एवं आपसी प्रेम भी सुदृढ़ होता जाएगा। आप साथी और परिवार के अन्‍य लोगों के साथ हीं आउटिंग पर जाने का मन बना सकते हैं।

तुला साप्ताहिक लव राशिफल: -

सुख समृद्धि प्राप्त करेंगे तुला राशि वालों के लिए यह सप्‍ताह प्‍यार के मामले में खुशहाली से भरा होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपकी लव लाइफ़ में ख़ुशियां दस्तक देंगी एवं किसी मातृतुल्‍य महिला की मदद से जीवन में सुखी रहेंगे। सप्ताह के अंत में हालांकि रोमांस की हो रही है एवं संयम के साथ निर्णय लेंगे तो जीवन में सुख समृद्धि प्राप्त करेंगे। आपके सुख में वृद्धि होगी और परिवार के साथ कहीं जाने का प्‍लान बन सकता है।

वृश्चिक साप्ताहिक लव राशिफल:

- प्‍यार के मामले में मिलाजुला सप्‍ताह वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह सप्‍ताह प्‍यार के मामले में मिलाजुला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में प्रेम संबंध में कष्ट बढ़ सकते हैं एवं आपसी द्वेष भी बढ़ सकते हैं। आपकी किसी बात से पार्टनर नाराज हो सकता है। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में समय अनुकूल होता जाएगा एवं सुधार होने लगेंगे। आपके प्रयास सफल होंगे और प्‍यार के मामले में आपको सुखद अनुभव इस सप्‍ताह मिलेंगे।

धनु साप्ताहिक लव राशिफल:-

आपसी प्रेम में वृद्धि होगी धनु राशि वालों के लिए यह सप्‍ताह प्रेम संबंधों के मामले में अनुकूल रहेगा। आपसी प्रेम में वृद्धि होगी। आपसी अंडरस्‍टेंडिंग भी बेहतर होगी एवं प्रेम बढ़ेगा। सप्ताह के अंत में शुभ संयोग बनते जाएंगे एवं मन प्रसन्न रहेगा। यह सप्ताह आपकी लव लाइफ़ के लिए शुभ सप्ताह है। आपके आपसी प्रेम संबंध बेहतर होंगे और आपस में पार्टनर के साथ वक्‍त अच्‍छा बीतेगा। मकर साप्ताहिक लव राशिफल: -जीवन में खुशियां दस्तक देंगी मकर राशि वालों के लिए इस सप्‍ताह प्रेम संबंधों में आपसी प्रेम बेहतर होगा। अपनी सोच में अडिग रहेंगे तो जीवन में खुशियां दस्तक देंगी। सप्ताह के अंत में बेचैनी बढ़ सकती है एवं जिस तरह की ख़ुशियां आप चाहते हैं उन्हें प्राप्त करने में अभी समय अधिक लगेगा। आपकी लव लाइफ के साथ ही परिवार के बाकी लोगों के साथ भी आपके संबंध बेहतर होंगे।

कुंभ साप्ताहिक लव राशिफल: -

लव लाइफ़ में प्रेम की एंट्री होगी कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह प्रेम संबंध को सुदृढ़ करने के शुभ सप्ताह है। सप्ताह की शुरुआत में हालांकि लव लाइफ़ में प्रेम की एंट्री होगी लेकिन जैसे जैसे सप्ताह आगे बढ़ता जाएगा, आपसी प्रेम सुदृढ़ होता जाएगा। सप्ताह के अंत में आप अपने जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। आप दोस्‍तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं और समय अच्‍छा कटेगा।

मीन साप्ताहिक लव राशिफल:

-सुख समृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे मीन राशि वालों के लिए यह सप्‍ताह शानदार होगा। प्रेम संबंध में आपसी प्रेम सुदृढ़ होगा एवं लव लाइफ़ में सुख समृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी सुखद समाचार की प्राप्ति भी हो सकती है। सप्ताह के अंत में आपको भविष्योन्मुखी होना चाहिए तभी प्रेम संबंध सुदृढ़ होते जाएंगे। आपके घर और परिवार में सुख समृद्धि के संयोग बनेंगे।

Related Post