Latest News

इंदौर में जनता संवाद का हुआ आयोजन, बुद्धिजीवियों और व्यापारियों ने दिए अपने सुझाव।

Neemuch headlines March 3, 2024, 6:08 pm Technology

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश के बाद रविवार को पूरे प्रदेश मे जनता से संवाद किया गया। इसी सिलसिले में प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी पुलिस जन संवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान इंदौर पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राकेश गुप्ता और अन्य पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी संवाद में मौजूद रहे। आपको बता देँ प्रदेश में पुलिसिंग व्यवस्था कैसे बेहतक की जाए और जनता की पुलिस जनता के लिए कैसे काम आए इस मकसद के साथ जनता संवाद का आयोजन किया गया है।

साइबर फ्रॉड को लेकर आए ज्यादा सुझाव मध्यप्रदेश पुलिस प्रशासन के डीजीपी सुधीर सक्सेना द्वारा जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को अपने क्षेत्र के थाना स्तरों पर एक जन संवाद अभियान शुरू करने के दिशा निर्देश दिए गए है। इस अभियान में मुख्य रूप से सभी थाना क्षेत्र के व्यापारी उद्योगपति, बुद्धिजीवियों और छात्र-छात्राओं को बुलाकर उस क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों के साथ जनसंवाद किया जाएगा। इसका प्रमुख उद्देश्य यह है कि पुलिस को जमीनी स्तर पर आम जनता को किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है और इन परेशानियों को कैसे निजात दिलाया जाए इसके लिए उन्हीं लोगों के सुझाव और विचारों से उन समस्याओं का हल निकालने का प्रयास किया जाएगा। इसी कड़ी में रविवार भंवरकुआं थाना क्षेत्र के मंगल मूर्ति नगर के गार्डन में इस जन संवाद का आयोजन किया गया। जहां पर इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता सहित जोन 1 के डीसीपी आदित्य मिश्रा एवं जोन 4 के एडीसीपी अभिनय विश्वकर्मा मौजूद थे।

इस दौरान क्षेत्र के बुद्धिजीवी उद्योगपति और व्यापारियों ने अपने सुझाव और विचार पुलिस के साथ साझा किये। इस जन संवाद में अधिकतर सुझाव सायबर फ्रॉड को लेकर आए। साथ ही सीसीटीवी कैमरों को लेकर भी बात की गई है। इंदौर पुलिस कमिश्नर डॉ. राकेश गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए यह भी कहा कि आए हुए सुझाव और समस्याओं का शीघ्र ही निराकरण किया जाएगा और अगली बैठक भोलाराम इलाके में की जाएगी जहां हॉस्टल की संख्या ज्यादा है।

Related Post