आज फाल्गुन सप्तमी तिथि, जानें राहुकाल का समय कब से कब तक

Neemuch headlines March 3, 2024, 7:20 am Technology

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 13, शक संवत 1945, फाल्गुन कृष्ण, सप्तमी, रविवार, विक्रम संवत 2080। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 20, शब्बान 20, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 03 मार्च सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। सप्तमी तिथि प्रातः 08 बजकर 45 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ। अनुराधा नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 55 मिनट तक उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र का आरंभ। हर्षण योग सायं 05 बजकर 24 मिनट तक उपरांत वज्र योग का आरंभ। बव करण प्रातः 08 बजकर 45 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार :-

श्रीनाथ उत्सव। सूर्योदय का समय :-

सुबह 6 बजकर 43 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम 6 बजकर 22 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 5 मिनट से 5 बजकर 54 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 16 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 8 मिनट से 12 बजकर 57 तक।

गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 20 मिनट से 6 बजकर 45 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 9 बजकर 38 मिनट से 11 बजकर 5 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक।

दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 4 बजकर 49 मिनट से 5 बजकर 36 मिनट तक।

आज का उपाय :-

सूर्य को लाल फूल और चावल डालकर जल अर्पित करें।

Related Post