शश योग का मिलेगा आज मेष, वृश्चिक सहित धनु राशि को विशेष लाभ जानिए आपका आज का राशिफल

Neemuch headlines March 2, 2024, 7:54 am Technology

​मेष राशि:-

वालों को आर्थिक स्थिति बेहतर होगी आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। आप अपने परिवार में बेहतर तालमेल बनाए रख पाएंगे और चल रही किसी समस्या का समझदारी से निदान कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा देखकर आपके शत्रु भी आश्चर्यचकित होंगे, अधिकारी वर्ग से आपको प्रोत्साहन मिलेगा। यदि व्यापार में कुछ परेशानी चल रही है तो आप अपने दोस्तों की मदद से कोई नई योजना शुरू कर सकते हैं और परेशानी से बाहर निकल सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और आप निवेश संबंधी योजना में धन लगा सकते हैं। आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।

​वृषभ राशि :-

वालों को फंसा हुआ धन मिल सकता है ​वृषभ राशि वालों को फंसा हुआ धन मिल सकता है वृषभ राशि के लिए आज का दिन खर्चों में बढ़ोतरी लेकर आया है इसलिए बजट का ध्यान रखते हुए काम करें। बिजनेस करने वाले लोगों को उनका रुका हुआ पैसा मिल सकता है। फंसा हुआ धन मिलने से आप संतोष और राहत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अग्र सोच का फायदा उठाएंगे। आपके घर पर किसी मेहमान के आने से परिवार में आनंद और उत्साह का माहौल रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता के लिए शिक्षा पर फोकस करना होगा क्योंकि आज मानसिक रूप से भटकाव महसूस करेंगे। आज की अच्छी बात यह रहेगी कि आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ मिलेगा। लव लाइफ में प्रेमी संग आनंद के पल बिताएंगे। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। शनि स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि:-

के जातक रोमांटिक दिन बिताएंगे आज का दिन मिथुन राशि के लिए प्रगति दायक रहेगा। जो लोग नया कारोबार शुरू करने की सोच रहे है उन्हें अपने प्रयास में सफलता मिेलेगी। आपको अपने बच्चों की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा, अन्यथा वे किसी गलत काम की ओर बढ़ सकते हैं। बच्चों की शिक्षा पर भी आपको ध्यान देने की जरूरत है। लव लाइफ में आज अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक दिन बिताएंगे। आपका अपनी मां से किसी बात पर मतभेद हो सकता है, इसलिए बहुत सोच-समझकर बोलें। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रहेगा। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल को जल देना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

​कर्क राशि:-

वालों तकलीफ बढ़ सकती है आज का दिन कर्क राशि के लिए मिलाजुला रहने वाला है, जो लोग किसी बीमारी से पीड़ित हैं उनकी तकलीफें बढ़ सकती हैं। आपके स्वभाव का चिड़चिड़ापन आपके काम पर भी दिखाई देगा, जिसके कारण आपका काम में मन नहीं लगेगा। पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर तनाव रहेगा। आपको अपने आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों को अनचाही सलाह देने से बचना होगा, अन्यथा बाद में समस्या खड़ी हो सकती है। आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। प्रातःकाल भगवान सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य प्रदान करें।

​सिंह राशि:-

के जातकों की योजना टल सकती है आज का दिन सिंह राशि के लिए काफी व्यस्तता वाला रहने वाला है। आपको अपने घरेलू मामलों पर पूरा ध्यान देना चाहिए, अन्यथा दिक्कतें आ सकती हैं। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं तो आज किसी कारण से आपकी योजना टल सकती है। आपको किसी काम के लिए पैसे उधार लेने पड़ सकते हैं। आप अपने कुछ दोस्तों के साथ अपने बच्चे के करियर को लेकर चर्चा करेंगे। यदि स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ रही है तो उसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा है तो आज बातचीत से मामला सुलझ सकता है। आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीगणेश चालीसा का पाठ करें।

​कन्या राशि:-

वालों का वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए सफलतादायक रहेगा लेकिन आपको इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। अगर आप कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो आपके लिए बेहतर होगा कि माता-पिता का आशीर्वाद जरूर लें इससे आपको ग्रहों का शुभ फल प्राप्त होगा। बिजनस में रुका हुआ पैसा मिलने से आपको खुशी मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। आज आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। संतान पक्ष से आपको हर्षदायक खबर मिलेगी। आज आप परिवार के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल को जल दें और शनि चालीसा का पाठ करें।

​तुला राशि :-

के जातकों पर काम का दबाव रहेगा तुला राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपका दिन मिलाजुला रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों के लिए कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रहेगा। जिम्मेदारियां बढ़ने से आप थोड़े चिंतित रहेंगे। बिजनस से जुड़े किसी भी लेनदेन में आपको सतर्क रहना होगा अन्यथा आपके साथ धोखा हो सकता है। गलत तरीकों से पैसा कमाने से आपको बचना होगा। आज इस राशि के जातकों को भाई बहनों की ओर से कोई अच्छी खबर मिलेगी। कोई पुराना साथी सहयोगी आपको कोई अच्छी खबर दे सकता है। आज भाग्य 94% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। ​

वृश्चिक राशि:-

वालों का प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन प्रभाव और सम्मान में वृद्धि करने वाला है। अपने काम से आपको प्रसिद्धि मिल सकती है और किसी बड़े काम में भी हाथ आजमा सकते हैं। रियल एस्टेट और कारोबार में विस्तार के लिए पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद होगा। वैसे आज आपकी आमदनी बढ़ने के साथ ही खर्च का भी योग बनता दिख रहा है। । संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा और शक्कर डालें। ​धनु राशि के जातक एक से अधिक स्रोत से धन पाएंगे आज का दिन धनु राशि वालों के लिए तरक्की के नए रास्ते खोलेगा और अगर आपकी माता को लंबे समय से कोई स्वास्थ्य समस्या परेशान हो रही थी तो उसमें भी काफी हद तक राहत मिलती नजर आ रही है। यदि आपका कानून मामला चल रहा है तो आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा क्योंकि आपको एक से अधिक स्रोतों से धन प्राप्त होगा। छात्रों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के बारे में अपने शिक्षकों से बात करनी होगी और शिक्षा पर फोकस करना होगा। किसी पार्टी समारोह में आप भाग ले सकते हैं। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। शनि स्तोत्र का पाठ करना फायदेमंद होगा।

​मकर राशि:-

के जातकों का दिन मिलाजुला रहेगा मकर राशि के जातक आज कुछ चिंतन मनन करेंगे और भविष्य की योजनाओं पर विचार करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मिलता नजर आ रहा है। बिजनस करने वाले लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है, लेकिन फिर भी अपने खर्चे आसानी से पूरे कर पाएंगे। अगर आप प्रॉपर्टी का कोई सौदा करने जा रहे हैं तो उसमें बहुत सावधानी बरतें, अन्यथा कोई आपको धोखा दे सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को आज कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव की स्थिति से गुजरना होगा जिससे परेशानी हो सकती है। आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंदों को वस्त्र एवं भोजन दान करें।

​कुंभ राशि:-

वालों को ज्ञान और अनुभव का लाभ मिलेगा कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। बिजनेस करने वाले लोग अगर अपने बिजनेस में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आज इसके लिए दिन इनके पक्ष में रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को कार्यक्षेत्र में ज्ञान और अनुभव का लाभ मिलेगा। लेकिन आपको किसी से भी अहंकार पूर्वक बात करने से बचना होगा और अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखनी होगी, अन्यथा लोग आपसे दूरी बना सकते हैं और आपको बाद में परेशानी होगी। पारिवारिक जीवन में आज किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत नरम रहने से चिंता होगी। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल को जल दें और शनि चालीसा का पाठ करें।

​मीन राशि :-

के जातक मानसिक परेशानी महसूस करेंगे आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए तनावपूर्ण रहने वाला है। आपको काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। लव लाइफ में आज किसी बात पर पार्टनर की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा, जिससे दोनों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मन में नकारात्मक विचार आने से आप परेशान रहेंगे। यदि परिवार में कोई समस्या लंबे समय से चली आ रही है तो इससे आपको राहत मिल सकती है। मन में चल रही उलझन के बारे में आप किसी दोस्त से बात कर सकते हैं, जिससे आपको उचित मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

Related Post