जानें आज का मुहूर्त और शुभ योग का समय

Neemuch headlines March 1, 2024, 7:50 am Technology

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 11, शक संवत 1945, फाल्गुन कृष्ण, षष्ठी, शुक्रवार, विक्रम संवत 2080। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 18, शब्बान 18, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 01 मार्च सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसंत ऋतुः। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। षष्ठी तिथि प्रातः सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 07 बजकर 54 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ। स्वाति नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 49 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ। ध्रुव योग सायं 06 बजकर 15 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ। गर करण सायं 07 बजकर 09 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :

शाम 6 बजकर 21 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 7 मिनट से 5 बजकर 56 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 29 मिनट से 3 बजकर 16 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 8 मिनट से 12 बजकर 58 तक।

गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 19 मिनट से 6 बजकर 44 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 8 बजकर 12 मिनट से 9 बजकर 39 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।

सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 9 बजकर 45 मिनट से 9 बजकर 51 मिनट तक।

इसके बाद दोपहर 12 बजकर 57 मिनट से 1 बजकर 43 मिनट तक।

आज का उपाय : -

श्री सूक्त का पाठ करें।

Related Post