आज पंचमी तिथि, जानें राहुकाल का समय और मुहूर्त।

Neemuch headlines February 29, 2024, 7:17 am Technology

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 10, शक संवत 1945, फाल्गुन कृष्ण, पंचमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2080। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 17, शब्बान 17, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 29 फरवरी सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। पंचमी तिथि अगले दिन सुबह 06 बजकर 23 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ। चित्रा नक्षत्र पूर्वाह्न 10 बजकर 22 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ। चित्रा नक्षत्र पूर्वाह्न 10 बजकर 22 मिनट तक उपरांत स्वाति नक्षत्र का आरंभ। वृद्धि योग सायं 05 बजकर 56 मिनट तक उपरांत ध्रुव योग का आरंभ। कौलव करण सायं 05 बजकर 21 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय :

सुबह 6 बजकर 46 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :

शाम 6 बजकर 20 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 7 मिनट से 5 बजकर 57 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 29 मिनट से 3 बजकर 16 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 8 मिनट से 12 बजकर 58 तक।

गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 18 मिनट से 6 बजकर 43 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 6 बजकर 46 मिनट से 8 बजकर 13 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक।

सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 38 मिनट से 11 बजकर 24 मिनट तक।

इसके बाद दोपहर 3 बजकर 16 मिनट से 4 बजकर 2 मिनट तक।

आज का उपाय : -

गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र धारण कर केले के पेड़ की पूजा करें।

Related Post