आज फाल्गुन कृष्ण प्रतिपदा तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

Neemuch headlines February 25, 2024, 9:03 am Technology

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 06, शक संवत 1945, फाल्गुन कृष्ण, प्रतिपदा, रविवार, विक्रम संवत 2080। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 13, शब्बान 13, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 25 फरवरी सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। प्रतिपदा तिथि रात्रि 08 बजकर 36 मिनट तक द्वितीया तिथि का आरंभ। पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 24 मिनट तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। सुकर्मा योग अपराह्न 02 बजकर 28 मिनट तक उपरांत धृतिमान योग का आरंभ। बालव करण प्रातः 07 बजकर 18 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय  :

शाम 6 बजकर 17 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त  :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 10 मिनट से 6 बजकर 1 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 29 मिनट से 3 बजकर 15 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 9 मिनट से 12 बजकर 59 तक।

गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 15 मिनट से 6 बजकर 41 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 9 बजकर 42 मिनट से 11 बजकर 8 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक।

दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल शाम में 4 बजकर 46 मिनट से 5 बजकर 32 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग मध्य रात्रि 1 बजकर 24 मिनट से अगले दिन यानी 26 फरवरी को सुबह 6 बजकर 50 मिनट तक।

आज का उपाय : -

आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें और सूर्य को गंगाजल और लाल फूल डालकर जल अर्पित करें।

Related Post