आज माघ शुक्ल चतुर्थी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Neemuch headlines February 13, 2024, 7:32 am Technology

राष्ट्रीय मिति माघ 24, शक संवत 1945, माघ शुक्ल चतुर्थी, मंगलवार, विक्रम संवत 2080। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 01, शब्बान 01, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 13 फरवरी सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्थी तिथि अपराह्न 02 बजकर 43 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 36 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र का आरंभ। साध्य योग रात्रि 11 बजकर 05 मिनट तक उपरांत शुभ योग का आरंभ। विष्टि करण अपराह्न 02 बजकर 43 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार:-

फाल्गुन संक्रांति, मुहूर्त 30, पुण्यकाल संक्रांति, प्रातः 09 बजकर 19 मिनट के बाद, गण्डमूल मध्याह्न 12 बजकर 36 मिनट के बाद, वरद चतुर्थी, श्री गणेश पूजा।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 7 बजकर 1 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय : -

शाम 6 बजकर 9 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 19 मिनट से 6 बजकर 10 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 27 मिनट से 3 बजकर 11 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 9 मिनट से 1 बजकर 1 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 7 मिनट से 6 बजकर 33 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 11 बजकर 12 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर 3 बजे से शाम में 4 बजकर 30 मिनट तक।

सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

सुबह 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 9 बजकर 15 मिनट से 10 बजे तक।

इसके बाद रात 11 बजकर 18 मिनट से 12 बजकर 9 मिनट तक।

भद्राकाल का समय सुबह 7 बजकर 2 मिनट से 2 बजकर 41 मिनट तक।

पंचक पूरे दिन रहने वाला है।

आज का उपाय :-

सात बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Related Post