आज से शुरू हो रही है गुप्त नवरात्रि, ज्योतिषाचार्य से जानें शुभ मुहूर्त

Neemuch headlines February 10, 2024, 7:30 am Technology

हिंदू धर्म में नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरुपों की पूजा- आराधना करने के बड़ा महत्व है। साल में 4 नवरात्रि आती है। जिसमें एक शारदीय नवरात्रि, एक चैत्र नवरात्रि और 2 गुप्त नवरात्रि मनाई जाती है। गुप्त नवरात्रि का व्रत माघ और आषाढ़ महीने में रखा जाता है।

धार्मिक मान्यता है कि गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा करने पर सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन के सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं साल 2024 के माघ महीने की गुप्त नवरात्रि की सही डेट और शुभ मुहूर्त...

माघ गुप्त नवरात्रि का शुभ मुहूर्त:-

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष के प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि का शुरुआत होती है और नवमी तिथि तक मनाई जाती है। इस साल 10 फरवरी 2014 से गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो रही है और 18 फरवरी 2024 को इसकी समाप्ति होगी।

माघ गुप्त नवरात्रि प्रतिपदा तिथि:-

इस साल 10 फरवरी 2024 को सुबह 8 बजकर 45 मिनट से माघ गुप्त नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत होगी और 11 फरवरी 2024 को रात 12 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगी।

घटस्थापना का मुहूर्त :-

पंचांग के अनुसार, माघ महीने की गुप्त नवरात्रि के पहले दिन यानी 10 फरवरी 2024 को सुबह 8 बजकर 34 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 59 मिनट तक कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त रहेगा।

गुप्त नवरात्रि का धार्मिक महत्व: -

गुप्त नवरात्रि में 9 दिनों तक दस महाविद्याओं की गुप्त रूप में पूजा-आराधना की जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के इन 9 स्वरूपों की पूजा होती है-

गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूप:-

प्रतिपदा तिथि - मां काली

द्वितीया तिथि मां तारा

तृतीया तिथि - मां त्रिपुर सुंदरी

पंचमी तिथि - मां

छिन्नमस्तिका षष्ठी तिथि- मां त्रिपुर भैरवी

सप्तमी तिथि - मां धूमावती चतुर्थी तिथि - मां भुवनेश्वरी

अष्टमी तिथि - मां बगलामुखी

नवमी तिथि- मां मातंगी दशमी तिथि मां कमला

Related Post