गुप्त नवरात्रि आरंभ, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

Neemuch headlines February 10, 2024, 7:21 am Technology

राष्ट्रीय मिति माघ 21, शक संवत 1945, माघ शुक्ल प्रतिपदा शनिवार, विक्रम संवत 2080। सौर माघ मास प्रविष्टे 28, रज्जब 29, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 10 फरवरी सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। प्रतिपदा तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 48 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। धनिष्ठा नक्षत्र रात्रि 08 बजकर 34 मिनट तक उपरांत शतमिषा नक्षत्र का आरंभ। वरियान योग अपराह्न 02 बजकर 53 मिनट तक उपरांत परिघ योग आरंभ। किस्तुघ्न करण अपराह्न 02 बजकर 39 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा पूर्वाह्न 10 बजकर 02 मिनट तक मकर उपरान्त कुम्भ राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार :-

गुप्त नवरात्र प्रारम्भ, माघ शुक्ल पक्ष प्रारम्भ, पंचक प्रारम्भ पूर्वाह्न 10 बजकर 02 मिनट पर।

सूर्योदय का समय :

सुबह 7 बजकर 3 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :

शाम 6 बजकर 6 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 20 मिनट से 6 बजकर 12 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 26 मिनट से 3 बजकर 10 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 9 मिनट से 1 बजकर 1 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 4 मिनट से 6 बजकर 31 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 8 बजकर 26 मिनट से 9 बजकर 49 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।

दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 7 बजकर 4 मिनट से 7 बजकर 48 मिनट तक।

इसके बाद 7 बजकर 48 मिनट से 8 बजकर 32 मिनट तक।

आज का उपाय :-

शनिदेव को काली उड़द और गुड अर्पित करें साथ ही सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

Related Post