आज श्री गणेश संकष्टी चतुर्थी व्रत, जानें आज का शुभ मुहूर्त

Neemuch headlines January 29, 2024, 7:30 am Technology

: राष्ट्रीय मिति माघ 09 शक संवत 1945, माघ कृष्ण, चतुर्थी, सोमवार, विक्रम संवत 2080। सौर माघ मास प्रविष्टे 16, रज्जब 17, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 29 जनवरी सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। चतुर्थी तिथि प्रातः सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 08 बजकर 55 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र सायं 06 बजकर 57 मिनट तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। शोभन योग प्रातः 09 बजकर 43 मिनट तक उपरांत अतिगण्ड योग का आरंभ। बव करण सायं 07 बजकर 33 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 45 मिनट तक सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार:-

श्री गणेश संकष्टी चतुर्थी व्रत, गौरी-वक्रतुण्ड चतुर्थी।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम 5 बजकर 57 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 25 मिनट से 6 बजकर 18 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 22 मिनट से 3 बजकर 5 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 8 मिनट से 1 बजकर 1 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 55 मिनट से 6 बजकर 22 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 7 बजकर 10 मिनट से 8 बजकर 31 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक।

दोपहर 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा।

दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल शाम में 4 बजकर 31 मिनट से 5 बजकर 14 मिनट तक।

आज का उपाय :-

रुद्राक्ष का दान करें और किसी भी सफेद वस्तु का दान करें।

Related Post