मेष, तुला और वृश्चिक राशि को मिलेगा सौभाग्य योग से अप्रत्याशित लाभ जानिए आपका आज का राशिफल

Neemuch headlines January 28, 2024, 7:51 am Technology

​मेष राशि :-

के जातक विरोधियों से सतर्क रहें मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि कारोबार व्यवसाय के मामले में दिन लाभदायक रहेगा। कामकाज के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढेगा। किसी प्रभावशाली वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा। शारीरिक सेहत का ध्यान रखें, विरोधी सक्रिय रहेंगे सतर्क रहें। जोखिम वाले काम से आपको बचकर रहना चाहिए। कीमती सामान सुरक्षित रखें। विवाह योग्य व्यक्तियों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। पढ़ने-लिखने में रुचि रहेगी। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन मिलेगा। मेष राशि वालों को आज जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं। ​

वृषभ राशि :-

वालों को अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है वृषभ राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हैं कि आज पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है। यात्रा पर जा रहे हैं तो आपकी यात्रा दिलचस्प और रोमांचक रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में काम की सराहना होगी और आपका मनोबल बढेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधानी आवश्यक है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टेबाजी और लॉटरी से दूर रहें नुकसान हो सकता है। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं और लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।

​मिथुन राशि :-

वालों की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी मिथुन राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपको अपने कीमती सामान का ध्यान रखना चाहिए। बेवजह चिड़चिड़ापन हो सकता है। कहीं पैसा फंसा है तो वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा दिलचस्प रहेगी। मित्रों से सहयोग समय पर प्राप्त होगा। कारोबार अच्छा चलेगा और लाभ के अवसर हाथ आएंगे। धर्म कर्म में आपकी रुचि रहेगी और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। कारोबार अच्छा चलेगा। चोट व रोग से बाधा संभव है। अनावश्यक खर्च होगा। शत्रु पराजित होंगे। आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें और शिवजी का अभिषेक करें।

​कर्क राशि :-

वालों का बजट बिगड़ सकता है कर्क राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। अप्रत्याशित खर्चे सामने आएंगे जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य भी आज आपका नरम रह सकता है, ध्यान रखें। आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में न लें नहीं तो नुकसान हो सकता है। कारोबार अच्छा चलेगा। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। बुरी संगत से बचें नहीं तो धन हानि हो सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी के व्यवहार से क्लेश हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। दुःखद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। पारिवारिक चिंता बढ़ेगी। आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें। ​

सिंह राशि:-

वालों को शुभ समाचार मिल सकता है सिंह राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आज आपकी कमाई में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी और भूमि एवं भवन की योजना में आप सफल होंगे। आय में वृद्धि होगी। भाग्य आपका साथ देगा। निवेश लाभदायक रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार में तनाव हो सकता है। शुभ समाचार मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाइयों से सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। कारोबार अच्छा चलेगा। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें। ​

कन्या राशि :-

वालों को आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे कन्या राशि के सितारे बताते हैं कि आपको आज कामकाज में सफलता मिलेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लंबी हो सकती है। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। जुआ, सट्टा और लॉटरी से दूर रहें। किसी बड़ी समस्या से आपको छुटकारा मिल सकती है। अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो आपको प्रयास करना चाहिए, धन वापस मिल सकता है। व्यावसायिक यात्राएं सफल रहेंगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आज आपको बेचैनी रहेगी। आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। गरीबों को वस्त्र एवं भोजन दान करें। ​तुला राशि :-

वालों के लाभ और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ और लाभकारी रहेगा। आपके प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। पराक्रम एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में तेजी रहने से कमाई में इजाफा होगा। नौकरी में काम की सराहना होगी। तीर्थ यात्रा की योजना बनेगी। सुख के साधनों पर खर्च हो सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा, घर के बड़ों से आशीर्वाद पाएंगे। दिन के आरंभ में थोड़ी सुस्ती रहेगी। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।

​वृश्चिक राशि :-

वालों को शुभ समाचार मिलेगा आज रविवार के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को शुभ समाचार मिलेगी। आज यात्रा का प्रसंग बन सकता है। पारिवारिक मित्र और रिश्तेदार मेहमान बनकर घर आ सकते हैं। वाणी मधुरता और व्यवहार कुशलता से आपका सम्मान बढेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार अच्छा चलेगा। सलाह है कि आज आलस से बचें और कुसंगति वाले लोगों से दूर रहें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा, सेहत का ध्यान रखें। आज वाहन और मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। आपके वैवाहिक जीवन में आज प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को चावल का दान दें। ​

धनु राशि :-

वालों की सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी आज धनु राशि के सितारे बताते हैं कि परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आपको चिंता हो सकती है। किसी व्यक्ति के व्यवहार से मन को ठेस पहुंच सकती है। जोखिम वाले काम से आपको आज बचकर रहना चाहिए। कमाई के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। दूर रहने वाले मित्र और संबंधी से अच्छी खबर मिलेगी। नई आर्थिक नीतियां बनेंगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी से सुख और सहयोग मिलेगा। व्यापारिक अनुबंध बढ़ सकते हैं। समय का सदुपयोग करें। कानूनी मामलों में आज लापरवाही से बचें। आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी माता को सुबह शाम दीप दिखाएं।

​मकर राशि :-

वालों के मन में कामकाज में बदलाव का विचार आ सकता है मकर राशि के सितारे बताते हैं कि आज किसी व्यक्ति का व्यवहार अपमान जैसा लगेगा। नई योजना बनेगी और कामकाज में बदलाव का विचार मन में आ सकता है। कारोबार अच्छा चलेगा। आंखों को चोट और तकलीफ रहने की आशंका है। वाणी में कठोर शब्दों के प्रयोग से बचें नहीं तो आपके करीबी लोग भी आपसे नाराज हो सकते हैं। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। अप्रत्याशित खर्चे सामने आएंगे जिससे आपका बजट प्रभावित हो सकता है। जिन लोगों को घुटनों दर्द की समस्या है उनकी परेशानी बढ़ सकती है। किसी विवाद में उलझ सकते हैं। कोई जरूरी काम आज अटक सकता है। आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुजनों और वरिष्ठ लोगों से आर्शीवाद लें।

​कुंभ राशि :-

वाले धन लाभ से आनंदित होंगे कुंभ राशि के लिए आज रविवार का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। सुख के साधनों की प्राप्ति पर आज आप धन खर्च करेंगे। धन प्राप्ति सुगम तरीके से संभव है। यात्रा दिलचस्प रहेगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। भाइयों के बीच मतभेद दूर होकर स्थिति अनुकूल होगी। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी और वरिष्ठजनों से सत्संग का लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति से मन आनंदित होगा लेकिन किसी बात को लेकर चिंता भी बनी रहेगी। भूमि, भवन, दुकान व फैक्ट्री आदि खरीदने की योजना बनेगी। आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

​मीन राशि :-

के जातक जोखिम वाले काम से दूर रहें मीन राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि, वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। जोखिम वाले काम से आज आपको दूर रहना चाहिए। सेहत के मामले में आपके सितारे बताते हैं कि कोई पुराना रोग उभर सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें और बातों को शांति से सुलझाएं। कारोबार अच्छा चलेगा और कमाई भी संतोषजनक रहेगी। दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। आशंका और शंका के कारण कोई बड़ी गलती हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। आज राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना लाभकारी रहेगा।

Related Post