आज माघ कृष्ण द्वितीया तिथि, जानें राहुकाल का समय और शुभ मुहूर्त

Neemuch headlines January 27, 2024, 8:37 am Technology

: आज माघ कृष्ण द्वितीया तिथि, जानें राहुकाल का समय और शुभ मुहूर्त राष्ट्रीय मिति माघ 07 शक संवत 1945, माघ कृष्ण, द्वितीय, शनिवार, विक्रम संवत 2080। सौर माघ मास प्रविष्टे 14, रज्जब 15, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 27 जनवरी सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। द्वितीया तिथि अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 37 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ। आश्लेषा नक्षत्र अपराह्न 01 बजकर 01 मिनट तक उपरांत मघा नक्षत्र का आरंभ। आयुष्मान योग प्रातः 08 बजकर 08 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ। तैतिल करण अपराह्न 02 बजकर 29 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा अपराह्न 01 बजकर 01 मिनट तक कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय : -

सुबह 7 बजकर 11 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम 5 बजकर 55 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 26 मिनट से 6 बजकर 19 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से 3 बजकर 4 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 7 मिनट से 1 बजे तक।

गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 53 मिनट से 6 बजकर 20 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 8 बजकर 32 मिनट से 9 बजकर 52 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :

राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।

दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 9 बजकर 21 मिनट से 10 बजकर 4 मिनट तक।

इसके बाद दोपहर में 12 बजकर 55 मिनट से 1 बजकर 38 मिनट तक।

पंचक काल का समय सुबह 7 बजकर 12 मिनट से 6 बजकर 37 मिनट तक।

आज का उपाय : -

काले तिल और काली उड़द की दाल का दान करें और सरसों का दीपक पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं।

Related Post