वृषभ, मिथुन और मकर राशि के जातक पाएंगे लाभ, शश योग का मिलेगा फायदा जानिए आपका आज का राशिफल

Neemuch headlines January 27, 2024, 8:14 am Technology

मेष राशि:-

वालों को कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज परिवार में मेलजोल बनाकर रखना होगा, किसी की बात बुरी भी लगे तो उसे हंसकर टाल दें इससे परिवार में आपसी प्रेम बना रहेगा। आज आपको परिवार के लिए कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप बखूबी निभाएंगे। आर्थिक तौर पर आज का दिन थोड़ा खर्चीला रह सकता है। लेकिन कारोबार में लाभ की भी स्थिति बनी रहेगी। आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। शनि स्तोत्र का पाठ करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

​वृषभ राशि:-

वालों की चिंता का समाधान होगा वृषभ राशि के लिए आज शनिवार के दिन सितारे बताते हैं कि आपको धन का लाभ मिलेगा, उन्नति के नए अवसर मिल सकते हैं। संतान पक्ष से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपकी संतान के विवाह से संबंधित कुछ कार्य संपन्न हो सकते हैं। आपको अपने कुछ उद्देश्यों को लेकर चिंता होगी लेकिन परिवार के सहयोग से आपकी चिंता का समाधान हो सकता है। आज आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। गणपति को दूर्वा चढ़ाएं।

मिथुन राशि:-

वालों का सम्मान बढ़ेगा मिथुन राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपका कोई चल रहा विवाद दूर हो सकता है। किसी मित्र या परिचित का सहयोग आपको आनंदित करेगा। माता पिता की ओर से स्नेह और आशीर्वाद पाएंगे। घर के लिए आज आप शॉपिंग कर सकते हैं। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। आपके लिए सलाह है कि, समय के महत्व को समझते हुए आज उन कार्यों को प्राथमिकता दें जो अधिक महत्वपूर्ण हों। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आपके प्रयास सफल रहेंगे। आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं एवं भगवान शिवजी का अभिषेक करें।

​कर्क राशि:-

वाले परिवार के साथ तालमेल बनाकर चलें घर परिवार के मामले में आज कर्क राशि के जातकों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। किसी करीबी व्यक्ति का व्यवहार आपको कष्ट दे सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते हैं। आपको आज परिवार के सदस्यों के साथ मेलजोल बनाकर रखना होगा और उन्हें समय देना होगा इससे आपका पारिवारिक जीवन बेहतर होगा। बच्चों की ओर से आपको खुशी मिलेगी। घर पर किसी मित्र अथवा मेहमान का आगमन हो सकता है। भौतिक सुख के साधनों की खरीदारी कर सकते हैं। प्रेमी के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

​सिंह राशि:-

वालों को खर्च पर कंट्रोल करना चाहिए सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपकी आर्थिक स्थिति आज थोड़ी कमजोर रह सकती है। अपने खर्च को आपको कंट्रोल करना चाहिए। बिजनस में डील करते संयम सभी पक्षों पर आपको विचार कर लेना चाहिए। यात्रा पर जा रहे हैं तो आज सतर्कता का पूरा ध्यान रखें। आपके लिए सलाह है कि आज परिस्थिति कैसी भी हो आप सकारात्मक रहें और धैर्य बनाए रखें। दोपहर के बाद का समय आपके लिए थोड़ा बेहतर होगा। शाम का समय आपका परिवार के साथ मनोरंजक बीतेगा। आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को घी मिश्रित तिल अर्पित करें। ​

कन्या राशि:-

वालों को वरिष्ठजनों से सहयोग प्राप्त होगा आज कन्या राशि के सितारे बताते हैं कि आप अपने परिवार के किसी सदस्य के सहयोग और व्यवहार से भावुक और आनंदित होंगे। पिता बीमार चल रहे हैं तो आज उनकी सेहत में सुधार होगा। संतान पक्ष से भी आपका मन संतुष्ट रहेगा। परिचितों से मनमुटाव के कारण थोड़ी परेशानी होगी लेकिन आप समझदारी से स्थिति को संभालने में सफल होंगे। वरिष्ठजनों का सहयोग परिवार के साथ ही कार्यक्षेत्र में भी प्राप्त होगा। जोखिम वाले काम से आपको सतर्क रहना चाहिए। दूसरों के झगड़े विवाद में न पड़ें। आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दीया जलाएं।

​तुला राशि:-

के जातक विरोधियों से सतर्क रहें तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आप अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। आपकी सेहत बिगड़ सकती है, किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेकर ही दवा लें अपने मन से दवाई लेना नुकसानदायक हो सकता है। आज आपके विरोधी आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं, इसलिए विरोधियों से दूर रहें और कही सुनी बातों पर ध्यान न दें। आप साथी को कहीं बाहर घुमाने या शॉपिंग पर ले जा सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें, आज मानसिक भटकाव से पढ़ाई में मन नहीं लगेाग। आज आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। आज भाग्य 62% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें और और राहु के मंत्रों का जप करें।

​वृश्चिक राशि:-

वाले मानसिक तनाव महसूस करेंगे वृश्चिक राशि के सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कारोबार में आज चिंता और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक लेन देन में आपको सावधान रहना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। आज परिवार के सदस्यों के साथ आपका आपसी मतभेद बढ़ सकता है इसलिए वाणी व्यवहार को संयमित रखने की जरूरत है। कान के रोग एवं पीड़ा की आशंका है। विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें और नारायण कवच का पाठ करें।

​धनु राशि :-

के जातक संयमित व्यवहार करें धनु राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपको संभलकर बात व्यवहार करना चाहिए। व्यापारियों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। अगर आप पार्टनरशिप में कोई व्यापार करते हैं तो उसमें किसी भी तरह के लेन-देन से बचें, अन्यथा आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। जिन लोगों को पहले से ही जोड़ों से संबंधित समस्या है, उन लोगों को विशेष रूप से अपना ध्यान रखना चाहिए। किसी अनजान व्यक्ति का उपहास असफलता का कारण बन सकता है। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल को जल देना आपके लिए कल्याणकारी रहेगा।

​मकर राशि :-

के लिए दिन आनंददायक रहेगा मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बढ़िया है। आप नया वाहन खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। आपको अपने माता-पिता या भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपने जीवनसाथी से बहुत उम्मीदें हैं और आपका जीवनसाथी उन सभी पर खरा उतरेगा। संतान की ओर से आपका मन थोड़ा चिंतित हो सकता है लेकिन चिंता न करें, भगवान सब ठीक कर देंगे। दूर रहने वाले संबंधियों से आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंदों को अन्न दान करे।

​कुंभ राशि:-

के लिए दिन का दूसरा भाग बेहतर है कुंभ राशि के जातक आज सभी मामलों को संयम से संभालने का प्रयास करें। अहंकार को बीच में न लाएं, अन्यथा बनी बात बिगड़ सकती है। आज कोई बड़ा काम करने में आपको अपने मित्रों का पूरा सहयोग मिल सकता है। आज खरीदारी करते हुए बजट का ध्यान रखना चाहिए नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। अजनबियों पर अधिक भरोसा न करें। कष्ट, चिंता व बेचैनी से राहत पाएंगे। दिन के दूसरा भाग आपके लिए अधिक अनुकूल रहेग। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। चंदन का तिलक लगाएं।

मीन राशि :-

वालों को विवाद मामलों में सफलता मिलेगी आज मीन राशि के सितारे बताते हैं किसी विवाद मामले में आपको सफलता मिलेगी और आपका प्रभाव बढेगा। किसी पारिवारिक जरूरत की वजह से आपको धन खर्च करना होगा। यात्रा पर भी धन व्यय होने का योग है। आज यात्रा के दौरान आपको अपने सामान की सुरक्षा का ध्यान रखना होगा। लव लाइफ के मामले में आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। प्रेमी के साथ आनंददायक पल बिताएंगे। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।

Related Post