आज से माघ कृष्ण पक्ष प्रारंभ, जानें शुभ मुहूर्त का समय

Neemuch headlines January 26, 2024, 7:41 am Technology

राष्ट्रीय मिति माघ 06 शक संवत 1945, माघ कृष्ण, प्रतिपदा, शुक्रवार, विक्रम संवत 2080। सौर माघ मास प्रविष्टे 13, रज्जब 14, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 26 जनवरी सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट तक। प्रतिपदा तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 20 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। पुष्य नक्षत्र पूर्वाह्न 10 बजकर 28 मिनट तक उपरांत आश्लेषा नक्षत्र काआरंभ। प्रीति योग प्रातः 07 बजकर 42 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग का आरंभ। बालव करण मध्याह्न 12 बजकर 22 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार भारत गणतंत्र दिवस (75वां), माघ कृष्ण पक्ष प्रारंभ, गण्डमूल पूर्वाह्न 10 बजकर 28 मिनट से।

सूर्योदय का समय : -

सुबह 7 बजकर 12 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय : -

शाम 5 बजकर 54 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 26 मिनट से 6 बजकर 19 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से 3 बजकर 4 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 7 मिनट से 1 बजे तक।

गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 52 मिनट से 6 बजकर 19 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 8 बजकर 32 मिनट से 9 बजकर 53 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।

दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 9 बजकर 21 मिनट से 10 बजकर 4 मिनट तक।

इसके बाद दोपहर में 12 बजकर 55 मिनट से 1 बजकर 38 मिनट तक।

आज का उपाय :-

लक्ष्मी नारायण जी को अखंडित चावल से बनी खीर अर्पित करें।

Related Post