वृषभ, सिंह और कुंभ राशि के लिए आज गजकेसरी योग लाभकारी जानिए आपका आज का राशिफल

Neemuch headlines January 26, 2024, 7:37 am Technology

​मेष राशि:-

के जातक आज कर्ज और उधार से बचें आज का दिन करियर कारोबार के लिहाज से मेष राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके लिए सलाह है कि आज उधार के काम से बचें और किसी को उधार और कर्ज न दें। नौकरी पेशा जातक आज थोड़े रिलैक्स रहेंगे और परिवार के साथ आनंददायक समय बिताएंगे। किसी से विवाद हो सकता है, संयम से काम लें। मौसमी बीमारियों के प्रति सजग रहें और खान-पान का विशेष ध्यान रखें। शाम का समय आपका मनोरंजक बीतेगा। छोटी यात्रा का भी संयोग बन सकता है। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाएं। ​

वृषभ राशि :-

वालों को धन लाभ मिलेगा आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा होगा और अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। आपके सोचने के तरीके में सकारात्मक बदलाव आएगा जिसका लाभ आप जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में पा सकेंगे। संतान से सहयोग मिलेगा। आप अपनी प्लानिंग मेहनत से पूरी करेंगे और उसका फायदा भी आपको मिल सकता है। आज आपको मित्रों और भाइयों से सहयोग मिल सकता है। पार्टनर से प्यार और सहयोग मिलेगा। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

​मिथुन राशि :-

वालों को रुका पैसा मिल सकता है मिथुन राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आपको कारोबार में अचानक धन लाभ मिलेगा। आपको अपने मित्रों और सहयोगियों से सहयोग मिलेगा। पार्टनर का सुझाव आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। आपको अचानक धन लाभ मिलेगा। रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। अच्छी और मीठी वाणी बोलकर आप अपना काम पूरा कर लेंगे। सेहत को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। खानपान में सावधानी बरतें। कहीं पैसा निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें, नहीं तो पैसा डूब सकता है। आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें। ​कर्क विवाद वाली स्थिति से आपको बचना चाहिए

कर्क राशि :-

के लिए आज सितारे बताते हैं कि कार्यस्थल पर माहौल आपके अनुरूप न होने से आपका मूड खराब हो सकता है। लव लाइफ की खींचतानी में कोई फैसला नहीं ले पाएंगे। रोजमर्रा के कामकाज में आज कुछ परेशानी बनी रहेगी। आपके वो काम भी पूरे नहीं हो पाएंगे जिनकी आपने योजना बनाई थी। विवाद और प्रतिस्पर्धा से बचने का प्रयास करें। किसी पर निर्भर न रहें। स्वास्थ्य संबंधी उतार-चढ़ाव भी बना रह सकता है। वाहन चलाते समय सतर्क बरतें। आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजा करें और गाय को गुड़ रोटी खिलाएं।

​सिंह राशि :-

के जातकों को शुभ सूचना मिलेगी सिंह राशि के जातक आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। लोग आपको व्यक्तित्व और व्यवहार से प्रभावित होंगे। आपके सोचने का तरीका लोगों को पसंद आएगा और लोग आपके सुझाव सलाह से लाभ पाएंगे। आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। लव लाइफ के मामले में आज का दिन सुखद और सामान्य है। आपका पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा। जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है। आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

​कन्या राशि :-

वालों को बुद्धि कौशल का लाभ मिलेगा आपको आज परिवार का पूरा साथ सहयोग मिलेगा। कन्या राशि के सितारे बता रहे हैं कि आज आपकी सोच का दायरा बढेगा। बुद्धि कौशल से आप लाभ ले पाएंगे। आपके कुछ महत्वपूर्ण काम जो टल रहे थे आज उसे पूरा कर पाएंगे। आज आपको करियर और निवेश के क्षेत्र में कुछ नए और बेहतरीन मौके भी मिल सकते हैं। आपको पैसों और परिवार की स्थिति पर पूरा ध्यान देना चाहिए। सेहत में भी सुधार हो सकता है। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिल सकती है। आज अपनी ऊर्जा का लाभ उठाने का दिन है, लगन के साथ अपने काम पर ध्यान दें। आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। चीटियों को आटा डालें।

​तुला राशि :-

के जातक सफलता पाएंगे तुला राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपको अपनी मेहनत और लगन शीलता का लाभ मिलेगा। आपकी कोई मनोकामना भी पूरी होगी। आज पद प्रभाव बढ़ने का भी योग बना हुआ है। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें उसमें आपको पूरी सफलता मिलेगी। लोगों से अपना काम निकलवाने में आप काफी हद तक सफल रहेंगे। दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कई तरह के काम अचानक से आज जाने की वजह से चिड़चिड़ापन और क्रोध आ सकता है। संयम बरतने की जरूरत है। खर्च पर काबू रखें, गैर जरूरी चीजों की भी खरीदारी कर सकते हैं। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें। ​

वृश्चिक राशि :-

के जातक जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें वृश्चिक राशि के जातकों को आज आर्थिक मामलों में बहुत ही समझदारी से चलना होगा, नुकसान होने की आशंका है। आज आप यात्रा पर भी जा सकते हैं। परिवार के साथ आपका मनोरंजक पल बीतेगा। अचानक बनने वाली परिस्थितियों की वजह से थोड़ी परेशानी और चिंता हो सकती है। सलाह है कि किसी आकस्मिक घटना पर तुरंत कोई निर्णय लेने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन थोड़ी थकान और सुस्ती महसूस होगी। अधिक लाभ कमाने के लिए आज कोई ऐसा कदम न उठाएं जिससे आपकी छवि को नुकसान पहुंचे। खर्च पर काबू रखें ऑफर के चक्कर में धन अधिक खर्च हो सकता है। आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें। ​

धनु राशि :-

के जातकों का जरूरी काम अटक सकता है आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप अपने बॉस के साथ अपने संबंधों को लेकर थोड़ा सावधान रहें। जो लोग आपके करियर के लिए महत्वपूर्ण हैं, वे आज आपको थोड़ा परेशान कर सकते हैं। कूटनीति और अनुभव से आपको लाभ मिलेगा। अपनी योजना को गुप्त रखकर काम करना हितकारी रहेगा। कोई जरूरी काम आज आपका अटक सकता है जिससे मानसिक कष्ट हो सकता है। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल और सहयोग बना रहेगा। आपको आज परिवार के साथ मनोरंजक पल बिताने का मौका मिलेगा। जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है। आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंदों को वस्त्र और भोजन दान करें। ​

मकर राशि:-

के जातक आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें मकर राशि के जातकों को आज दिखावे और आडंबर से बचना चाहिए। आप जितना ही साफ छवि बनाकर चलेंगे उतने ही फायदे में रहेंगे। परिवार में आर्थिक विषयों को लेकर कुछ कहासुनी और बहस हो सकती है। अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी और आपको उसे पूरा करने के लिए कुछ जरूरी काम टालने होंगे। पैसों के मामले में आज आपको सावधान और सतर्क रहना होगा, नहीं तो नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आज आपको तालमेल बनाकर चलना होगा, आपस में मतभेद और किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। सेहत के मामले में अपना ख्याल रखें। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। कृष्णा भगवान को माखन-मिश्री का भोग लगाएं।

​कुंभ राशि :-

के जातकों को खुशी मिलेगी आज कुंभ राशि के जातकों को नौकरी कारोबार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। लेकिन विरोधी और शत्रुओं से आपको सतर्क रहना होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा है। कुछ उलझे मामले आज आप समय निकालकर सुलझा सकते हैं। आज नए लोगों से मुलाकात होगी। कारोबार में कुछ नया करने में भी आप सफल हो सकते हैं। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखना होगा। आज छोटी-छोटी खुशियों और सुखों का आनंद लेने के लिए तैयार रहें। यह खुशी आपको काम करने की ऊर्जा देगी। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करना लाभकारी रहेगा।

​मीन राशि :-

के जातक लेनदेन सावधानी से करें मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज करियर से जुड़ी संवेदनशील फैसले लेने में सावधानी बरतनी होगी। आर्थिक लेनदेन और निवेश सोच-समझकर करें। बिना पेपर के आर्थिक लेनदेन न करें। आज आप कोई खास काम भूल सकते हैं और आपके काम में कुछ कमी निकाली जा सकती है। आज आपको अत्यधिक थकान भी हो सकती है। घर परिवार के मामले में दिन सुखद रहेगा। बच्चों और जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में प्रेमी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। आज शॉपिंग पर धन खर्च हो सकता है। आज भाग्य 67% आपके पक्ष में रहेगा। देवी लक्ष्मी की पूजा करें और खीर का भोग लगाएं।

Related Post