वृषभ, धनु और कुंभ राशि के लिए लाभदायक दिन, मिलेगा तीन ग्रहों की युति योग का लाभ जानिए आपका आज का राशिफल

Neemuch headlines January 23, 2024, 8:29 am Technology

​मेष राशि:-

के लिए दोपहर के बाद का समय उत्साहपूर्ण रहेगा आज मेष राशि के सितारे कहते हैं कि आपकी बोलचाल की कला कमाल की रहेगा। जो लोग सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हैं उनके प्रभाव में वृद्धि होगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी छवि एक भले इंसान के रूप में बनी रहेगी, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य व्यवसाय में आपको आज व्यावहारिकता का लाभ मिलेगा। दोपहर के बाद का समय उत्साह से भरा रहेगा, इसके बाद किसी नजदीकी मित्र के सहयोग से लाभ होगा। उधार दिया हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के मंदिर में चने की दाल और गुड़ पीले कपड़े में बांधकर चढ़ाएं। ​वृषभ राशि वालों का मन आनंदित होगा

वृषभ राशि:-

के लिए आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आपको अपनी मेहनत और लगन शीलता का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में और कारोबार में सफलता से जहां आपका मन उत्साहित होगा वहीं विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे इसलिए इनसे सतर्क रहें। बुद्धि और विवेक से काम करें और सोच विचार कर आर्थिक फैसले लें। बड़ों की उपेक्षा न करें, उनका मार्गदर्शन आज सफलता में सहायक होगा। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपका रोमांटिक रहेगा। जीवनसाथी के साथ आनंददायक पलों का आनंद लेंगे। आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें। ​

मिथुन राशि:-

के जातक स्वार्थी लोगों से सतर्क रहें आज मंगलवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगलकारी रहेगा। दिन की शुरुआत से ही आप सक्रिय रहेंगे और विभिन्न योजनाओं पर काम करेंगे। धर्म-कर्म में आपकी निष्ठा रहेगी। लेकिन मन को आपको स्थिर रहेगा एक साथ कई तरह के विचारों की वजह से मानसिक अस्थिरता बनी रहेगी। आर्थिक पक्ष आज आपका सामान्य बना रहेगा। आज आपको सहयोगियों से सहयोग मिलेगा लेकिन आज आपको उन लोगों से सतर्क रहना होगा जो स्वार्थ के लिए आपसे रिश्ता रखना चाहते हैं। आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें। ​

कर्क राशि:-

के जातक आज खर्च पर कंट्रोल करें कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज सेहत के मामले में अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए। सुबह आप सुस्ती और आलस महसूस करेंगे। आज का दिन आपका खर्चीला भी रहेगा आपको अपने बजट का ध्यान रखना चाहिए। सेहत के मामले में भी आज धन खर्च करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में किसी न किसी बात को लेकर तनाव बढेगा। आपके लिए सलाह है कि आज जोखिम वाले कार्यों से बचें और वाणी को संयमित रखें। आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें और बूंदी का प्रसाद अर्पित करें।

​सिंह राशि:-

के जातक आज भावुक रहेंगे आज सिंह राशि के जातक बेहद भावुक रह सकते हैं। आप किसी की बातों से जल्दी निराश और नाराज हो सकते हैं। किसी की बातों और व्यवहार से आप जल्दी खुश और नाराज हो सकते हैं। घर के बच्चों या बुजुर्गों की बातें मन को परेशान करेंगी लेकिन विरोध नहीं करेंगे। आज कार्यक्षेत्र पर ध्यान कम रहेगा, कार्यक्षेत्र में आपका मन इधर-उधर भटकेगा। दिन के मध्य तक कारोबार में मंदी रहेगी, उसके बाद कुछ लेन-देन के बाद धन का आगमन खर्च चलाने के लिए पर्याप्त होगा। आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। चंदन का तिलक लगाएं। ​

कन्या राशि :-

वालों का आज आय से अधिक खर्च होगा आज का दिन आपके लिए दौड़-भाग वाला रहेगा, व्यावसायिक कार्यों के साथ-साथ आज आपको सुख-सुविधाओं के लिए भाग दौड़ भी करनी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में आज कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना होगा। घर पर कुछ अतिरिक्त खर्चों के कारण आपका बजट आज हिल सकता है। व्यय की तुलना में आय कम होने से संचित कोष में कमी आएगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन यादगार रहेगा, किसी प्रियजन से मिला उपहार आनंदित करेगा। लाभ और अतिरिक्त आय का साधन बनेंगे। आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। ​

तुला राशि :-

के जातकों का दिन आज उलझन वाला रहेगा तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा, आपको सामाजिक या अन्य काम से यात्रा करनी पड़ेगी और इसके कारण आपकी पूर्व निर्धारित योजनाएं प्रभावित होंगी। कार्य व्यवसाय से आज केवल आश्वासन ही मिलेगा। पैसों से जुड़े पुराने मामले आज ज्यादा उलझ सकते हैं। पारिवारिक माहौल आज अस्त-व्यस्त रहेगा, परिवार के सदस्यों में एकता होने पर भी मतभेद के कारण निर्णय लेने में कठिनाई होगी। शाम का समय आपका मधुर और रोमांटिक बीतेगा। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। रोज रात में अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिला दें। ​

वृश्चिक राशि :-

वालों का मन उलझन में रहेगा वृश्चिक राशि के सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए उलझन भरा रहेगा। मन में एक साथ कई विचार और योजनाओं का प्रवाह आपको परेशान करेगा और आप अनिर्णय की स्थिति में रहेंगे। आसपास का वातावरण न चाहते हुए भी आपको क्रोध करने पर मजबूर कर देगा। कार्यस्थल पर आर्थिक मामलों को लेकर किसी से अनबन होने की आशंका है। धन की आमद के लिए दिन भर प्रयास करते रहेंगे, दिन के मध्य में काफी मशक्कत करनी पड़ेगी, लेकिन बचत नहीं हो पाएगी। आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। गणपतिजी को दूर्वा चढ़ाएं। ​

धनु राशि :-

वालों को लाभ के अवसर मिलेंगे सितारे कहते हैं कि आज का दिन धनु राशि के लिए लाभकारी है। दिन के पहले भाग से ही धन लाभ की संभावना रहेगी, व्यापारियों को दिन भर थोड़ा-थोड़ा लाभ होता रहेगा, शाम तक अच्छी कमाई होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज बचत का विशेष ध्यान रखें, भविष्य में लाभ के प्रसंग विलंब से ही मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव करने के विचार आएंगे, बेहतर होगा कि आज की बजाय दो दिन बाद ऐसा करें। महिलाएं इधर-उधर की बातें में उलझने से बचें नहीं तो परिवार में परेशानी होगी। आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। गायों को गुड़ रोटी खिलाएं। ​

मकर राशि :-

वालों का दिन लाभप्रद लेकिन उलझन वाला रहेगा मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज परिवार की भावनाओं को ध्यान में रखकर काम करना होगा अगर मनमर्जी चलाने की कोशिश करेंगे तो आपको परिवार के लोगों की नाराजगी का सामना करना होगा। कारोबार के मामले में दिन आपके लिए लाभप्रद लेकिन उलझन भरा रहेगा। किसी सहयोगी और कर्मचारी की वजह से आपको परेशानी हो सकती है। नौकरी में आज आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा। खासतौर पर जो लोग अकाउंट और इंश्योरेंस क्षेत्र से जुडे हैं। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा। खर्चों पर आप नियंत्रण रख पाएंगे। लेकिन वाहन और सेहत पर व्यय हो सकता है। आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें। ​

कुंभ राशि :-

के जातकों को आय के कई स्रोत मिलेंगे कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। लेकिन काम के समय आलस्य की वजह से आपको परेशानी और नुकसान हो सकता है। आज दोपहर तक दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी, लोगों को व्यवहार करना सिखाएंगे, लेकिन लचीले रहेंगे। आज कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी, एक साथ कई स्रोतों से धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। घर परिवार में प्रेम और आपसी सद्भाव बना रहेगा। जीवनसाथी से आपको अपेक्षित सहयोग मिलेगा। आप आज धर्म कर्म के कार्यों में भी सहभागी हो पाएंगे। आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। आज हनुमान चालीसा का पाठ करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। ​

मीन राशि :-

वालों को लाभ के लिए बहुत संघर्ष करना होगा मीन राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन उतार चढाव वाला रहेगा। आप जो सोचेंगे उसके विपरीत कार्य होने से मन में नकारात्मक भाव उत्पन्न होंगे। व्यापारी वर्ग को आज कार्यक्षेत्र में अधिक सजग और सतर्क रहना चाहिए, चोरी या अन्य कारणों से आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। नौकरीपेशा लोग भी लापरवाही के कारण गलतियां करेंगे, जिसकी भरपाई करना मुश्किल होगा। आज कड़ी मेहनत के बाद भी धन लाभ के कम अवसर मिल सकते हैं। वैसे आज आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा। बच्चों की सफलता और उनकी कामयाबी से खुशी मिलेगी। कोई पुराना साथी या परिचित आपकी मदद कर सकता है। आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।

Related Post