आज सुजन्म द्वादशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

Neemuch headlines January 22, 2024, 7:30 am Technology

राष्ट्रीय मिति माघ 02, शक संवत 1945, पौष शुक्ल, द्वादशी सोमवार विक्रम संवत 2080। सौर माघ मास प्रविष्टे 09, रज्जब 10, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 22 जनवरी सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। द्वादशी तिथि सायं 07 बजकर 52 मिनट तक उपरान्त त्रयोदशी तिथि का आरंभ। मृगशिरा नक्षत्र अगले दिन तड़के 04 बजकर 59 मिनट तक। उपरान्त आद्र्रा नक्षत्र का आरंभ। ब्रह्म योग प्रातः 08 बजकर 46 मिनट तक उपरान्त ऐन्द्र योग का आरंभ। बव करण प्रातः 07 बजकर 40 मिनट तक उपरान्त कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा सायं 04 बजकर 23 मिनट तक वृष उपरान्त मिथुन राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार :-सुजन्म द्वादशी।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 7 बजकर 13 मिनट पर। सूर्यास्त का समय :-

शाम 5 बजकर 51 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 27 मिनट से 6 बजकर 20 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 19 मिनट से 3 बजकर 1 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 49 मिनट से 6 बजकर 16 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 7 बजकर 13 मिनट से 8 बजकर 33 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक।

सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा।

दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 54 मिनट से 1 बजकर 36 मिनट तक।

इसके बाद दोपहर में 3 बजकर 1 मिनट से 3 बजकर 44 मिनट तक।

आज का उपाय :-

किसी गरीब को सफेद वस्तु का दान करें।

Related Post