इस सप्ताह किन किन राशियों को मिलेगा परिवार का साथ? जानिए साप्ताहिक राशिफल से

Neemuch headlines January 21, 2024, 7:28 am Technology

मेष साप्ताहिक राशिफल :-

यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कुछ पारिवारिक समस्याओं में उलझ सकते हैं, परिवार में संपत्ति आदि को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। कोई आकस्मिक घटना परिवार में घट सकती है। इस सप्ताह आपको कई स्थितियों में अपमान का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह अपनी वाणी पर संयम रखना आपके लिए बहुत जरूरी है, नहीं तो किसी बड़े विवाद में आप फंस सकते हैं। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें, नहीं तो आप दुर्घटना आदि का शिकार हो सकते हैं।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल :-

यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने परिवार के साथ इस सप्ताह कहीं बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं। साथ ही परिवार में माहौल अच्छा रहेगा, आपका सम्मान बढ़ेगा। परिवार के हित में आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। बहुत दिनों से चले आ रहे पारिवारिक विवाद इस सप्ताह दूर हो जाएंगे। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे, परिवार में आपसी सामंजस्य देखने को मिलेगा। मन अध्यात्म की ओर झुका रहेगा।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल :-

यह सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है। आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। इस सप्ताह आप परिवार के साथ आनंद के क्षण बिताएंगे, आपका मन शांत होगा। परिवार के साथ इस सप्ताह आप मौसम का आनंद लेने के लिए बाहर किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ आपका यह जुड़ाव आगामी समय में आपके लिए लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी और बच्चों से चल रहे मतभेद दूर होंगे। आप इस सप्ताह परिवार के समक्ष अपने मन की बात को व्यक्त कर सकते हैं, जिसमें परिवार का पूर्ण समर्थन आपको प्राप्त होगा।

कर्क साप्ताहिक राशिफल :-

यह सप्ताह परेशानियों से भरा रहेगा। आप मानसिक तौर से काफी परेशान रह सकते हैं। परिवार में किसी आकस्मिक घटना के चलते समूचे परिवार में माहौल अशांत रहेगा हो सकता है। साथ ही कुछ परिस्थितियों में आपके परिवार के लोग आपके विचार से सहमत होते नहीं दिखेंगे, जिस कारण परिवार में आपसी मतभेद की स्थिति निर्मित हो सकती है।

सिंह साप्ताहिक राशिफल:-

यह सप्ताह आपके लिए अत्यधिक परिश्रम भरा रहेगा। आप जिस कार्य का सोच रहे हैं, अथक प्रयास करने पर भी आपको उसमें सफलता मिलने में इस सप्ताह संदेह है। मन अशांत रहेगा, परिवार में किसी अपने के व्यवहार से आपके मन को ठेस पहुंच सकती हैं। परिवार में आपसी मतभेद उभर कर सामने आएंगे। पारिवारिक बातों को लेकर आपके जीवनसाथी का परिवार के लोगों से झगड़ा हो सकता है। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें। इस सप्ताह आपको बड़े संभल कर चलना होगा।

कन्या साप्ताहिक राशिफल :-

यह सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। आप कुछ परेशानियों के चलते अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, साथ ही यह सप्ताह कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। पारिवारिक या न्यायालय पक्ष की समस्याएं इस सप्ताह आपके सामने आ सकती हैं। कोई पुराना विवाद उभर कर सामने आएगी, जिससे आपका मन चिंतित रहेगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे आपका कुछ कार्य बन सकता है। पत्नी का विवाद परिवार में हो सकता है। अच्छा होगा पारिवारिक मैटर में आप ज्यादा पहल न करें।

तुला साप्ताहिक राशिफल :-

यह सप्ताह आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आप परिवार में किसी नए व्यक्ति के आने से प्रसन्न होंगे। साथ ही आपका कोई पुराना रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है, जिस कारण आपको लाभ प्राप्त होगा। परिवार में सभी लोग आपका सम्मान करेंगे व सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में आपका कद बढ़ेगा। सामाजिक तौर से कोई विशेष पद आपको प्राप्त हो सकता है। आपके व्यवहार से लोग आपकी ओर आकर्षित हो सकते हैं।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल :-

यह सप्ताह आप किसी सामाजिक विवाद में उलझ सकते हैं। किसी दूसरे का किया हुआ कार्य का दोष आपके ऊपर लग सकता है। विरोधी वर्ग आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। आपके लिए अच्छा होगा अपने परिवार के महत्व को समझें, सबसे संबंध मधुर रखें। वाणी पर संयम रखें व समय को पहचान कर कार्य करें।

धनु साप्ताहिक राशिफल :-

इस सप्ताह आप किसी बड़े विवाद में फंस सकते हैं, जिस कारण परिवार में माहौल बिगड़ सकता है। आपका मन शांत रहेगा। साथ ही परिवार या व्यापार के संबंध में आप कोई बड़ा डिसीजन इस सप्ताह न लें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस सप्ताह किसी कार्य के लिए आप बड़ी यात्रा पर जा सकते हैं। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मिलना हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में समस्याओं से निजात मिलेगी और आप व्यवसाय के लिए कोई बड़ा डिसीजन ले पाएंगे, जिससे आगामी समय में लाभ होगा।

मकर साप्ताहिक राशिफल :-

यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा। आपका स्वास्थ्य में आपको लाभ महसूस होगा। मन अध्यात्म की ओर झुका रहेगा। वाणी से आप लोगों को प्रभावित इस सप्ताह कर पाएंगे। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। कोई धार्मिक आयोजन परिवार में बन सकता है। जीवनसाथी से मनमुटाव दूर होगा। न्यायालय पक्ष में आपको विजय प्राप्त होगी। बहुत पुराना चल रहा आपका विवाद खत्म होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल :-

यह सप्ताह आपके लिए शानदार रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे, आपका पुराना रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। आपका मन प्रसन्न रहेगा, सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में आपको सम्मान प्राप्त होगा। परिवार के लोग आपके हर डिसीजन में आपके साथ होंगे।

मीन साप्ताहिक राशिफल :-

यह सप्ताह आप किसी बात विवाद झगड़े आदि में फंस सकते हैं। विरोधी वर्ग आपको अपने षड्यंत्र का शिकार बना सकता हैं। वाद-विवाद से दूर रहें, वाणी पर संयम रखें। परिवार में चल रहे वाद विवाद को दूर करने का प्रयास करें। पत्नी से मतभेद बन सकते हैं। इस सप्ताह अपने लोगों के साथ समय बिताने का प्रयास करें, जिससे पारिवारिक संबंध मधुर हों।

Related Post