कर्क, तुला और कुंभ राशि को मिलेगा आज सूर्य गुरु नवम पंचम योग से शुभ लाभ जानिए आपका आज का राशिफल

Neemuch headlines January 21, 2024, 7:20 am Technology

​मेष राशि:-

के जातक थोड़े प्रयास से ही सफल होंगे मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज किसी अनुभवी और ज्ञानी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिेलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति बढ़िया रहेगी और आप अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। सलाह है कि आज किसी अजनबी की बातों में न आएं नहीं तो धन हानि हो सकती है। वैसे आज आपको थोड़े प्रयास से ही कार्य सफलता मिल जाएगी। मित्रों की सहायता करने का अवसर मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. लाभ के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा इसलिए आपको सेहत का ध्यान रखना चाहिए। आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें। ​

वृषभ राशि :-

वालों का काम अच्छा चलेगा वृषभ राशि वालों का कार्य व्यापार आज सुस्त रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आज उच्च अधिकारियों और घर में वरिष्ठजनों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। सुख के साधनों पर सोच-समझकर खर्च करें। कारोबार अच्छा चलेगा और आय बनी रहेगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा और साथ में मनोरंजक पल बिताएंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शारीरिक कष्ट संभव है। घर के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।.

​मिथुन राशि :-

के जातक लेनदेन में सतर्कता बरतें आज आप परिवार की जरूरत पर धन खर्च करेंगे और मंदिर अथवा किसी पवित्र स्थान की यात्रा के लिए जा सकते हैं। आज वाहन और मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। कार्य की गति धीमी रहेगी। किसी बात को लेकर चिंता और तनाव रहेंगे। निवेश करने का समय नहीं है, लेनदेन में सतर्कता बरतें। नौकरी में सहकर्मियों और सहयोगियों से मतभेद हो सकता हैं, धैर्य रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण अधिक रहेगा। घर की साज सज्जा और व्यवस्था पर भी आप आज ध्यान देंगे। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। शिव परिवार की पूजा करें अभिषेक करें। ​

कर्क राशि :-

के जातक सुख साधनों का भोग करेंगे कर्क राशि के लिए आज दिन सुखद रहेगा आप नए वस्त्रों और सुख साधनों पर धन खर्च करेंगे। अचानक लाभ प्राप्ति की संभावना है। व्यावसायिक यात्राएं सफल रहेंगी। व्यवसाय में वृद्धि से संतुष्टि मिल सकती है। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। परिवार का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपमें काम के प्रति उत्साह बना रहेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आर्थिक कारणों से पारिवारिक माहौल कुछ उलझ सकता है लेकिन सलाह है कि आज किसी की बातों में आने से आपको बचना चाहिए। आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

सिंह राशि:-

वालों का काम अटक सकता है सिंह राशि के लिए आज रविवार का दिन मिलाजुला रहेगा। कुछ काम आपका अटक सकता है। सामाजिक क्षेत्र में उलझन का सामना करना होगा। जल्दबाजी में कोई गलत काम न करें। विवाद से बचें। लंबे समय से अटका हुआ पैसा मिलने की संभावना है, प्रयास करें। आज यात्रा पर जा सकते हैं, आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में काम की सराहना होगी। चीजों को संभाल कर रखें, खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा। अपने और परिजनों के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। ठंड के कारण स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें। ​

कन्या राशि:-

वालों को खर्च पर नियंत्रण रखना होगा कन्या राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। बजट पर नियंत्रण नहीं रखेंगे तो बाद में परेशानी हो सकती है और जमा धन खर्च हो सकता है। पुराना रोग उभर कर कष्ट का कारण बन सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें और धैर्य से काम लें। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी लेकिन व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आज आपकी बातों में अधिक स्पष्टता रहेगी, मीठे बोल से काम निकालने की बजाय आप स्पष्ट बोलना पसंद करेंगे, इससे कुछ लोगों को ठेस पहुंचेगी लेकिन आप इसकी परवाह नहीं करेंगे। आज भाग्य 78% तक आपके पक्ष में रहेगा। शिवजी का दूध से अभिषेक करें। ​

तुला राशि :-

वालों की कमाई में वृद्धि होगी तुला राशि के जातकों को आज प्रगति के अवसर मिलेंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधाएं दूर हो सकती हैं। आय में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बनाएंगे। रोजगार मिलने के योग हैं। आज परिवार और प्रियजनों से विवाद हो सकता है। शत्रुता बढ़ेगी और अज्ञात भय रहेगा। थकान महसूस होगी। कारोबार अच्छा चलेगा। पारिवारिक माहौल में भी कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा, दोस्तों की नजर में आपकी छवि अहंकारी बनेगी। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, लापरवाही आपको भविष्य में परेशानी में डाल देगी। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं और शिवमंत्र का जप करें। ​

वृश्चिक राशि :-

वालों के नए संपर्क बन सकते हैं सितारे कहते हैं कि आज वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। किसी बात को लेकर आप तनाव में रह सकते हैं। परिवार में जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में सुख एवं संतुष्टि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। नए संपर्क बन सकते हैं। आज विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण से बचे, बच्चों की गतिविधियों पर विशेष रूप से ध्यान दें। गलत संगति वाले लोगों से दूर रहना आपके हित में रहेगा। आज भाग्य 67% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं और गणेश चालीसा का पाठ करें। ​

धनु राशि :-

के जातक आज जल्दबाजी के काम से बचें धनु राशि वालों को आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। दिन व्यस्तता वाला रहेगा। भाग दौड़ लगी रहेगी। बोलचाल में अपशब्दों के प्रयोग से बचें। पुराना रोग उभर सकता है जिससे परेशानी होगी। आज कारोबार पर अधिक ध्यान देना होगा। व्यय वृद्धि से तनाव हो सकता है। कोई ऐसी सूचना मिल सकती जिससे आप परेशान और चिंतित हो सकते हैं। धर्म कर्म के काम में आप शामिल हो सकते हैं। सामाजिक कार्यों में भी आपके सहभागाी बनने की संभावना दिखती है। शाम के समय रुचिकर खानपान और आउटिंग का प्लान बन सकता है। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीराम चालीसा का पाठ करें। ​

मकर राशि :-

वालों को कारोबार में लाभ मिलेगा मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आपको किसी उत्सव समारोह में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेंगे, परिश्रम आपका आज सफल होगा। मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। व्यापार में आज वृद्धि के योग हैं। परिवार और दोस्तों के साथ आनंददायक समय बिताएंगे। किसी पारिवारिक विषयों पर आज विचार विमर्श हो सकता है। घर में मित्र या पड़ोसी का आगमन होगा। शारीरिक कष्ट संभव है, सेहत का ध्यान रखें। किसी तीर्थ यात्रा की योजना बन सकती है। महत्वपूर्ण दस्तावेज संभालकर रखें, उनके गुम या खोने का भय रहेगा। आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें। ​

कुंभ राशि :-

के जातकों का दिन लाभप्रद और सफलतादायक होगा कुंभ राशि के जातकों की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। काफी समय से अटके काम आज आप पूरा करने का प्रयास करेंगे जिसमें आपको सफलता मिलेगी। आपको आज किसी की सहायता के लिए भी आगे आना होगा। आय में मनोनुकूल वृद्धि हो सकती है। मित्रों और साझेदारों से आपको सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। दोपहर बाद अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। शम का समय आपका मनोरंजक बीतेगा। सेहत का ध्यान रखें, शारीरिक कष्ट और मानसिक बेचैनी रह सकती है। आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की आराधना करें। ​.

मीन राशि :-

वालों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है मीन राशि के लिए सितारे कहते कि आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी जिससे मन आपका आनंदित होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है जिससे चहल पहल बनी रहेगी। व्यापार में लाभ होगा और दीर्घकालीन निवेश करना शुभ रहेगा। संतान की सेहत और शिक्षा को लेकर आपकी चिंता बनी रह सकती है। भाइयों से सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी आपको आज लाभ और सहयोग मिलेगा का संयोग बना हुआ है। बीते दिनों कुछ काम जो आपका रुक गया था आप उसे आज आगे बढाएंगे। आज शाम का समय आपका मनोरंजक बीतेगा। आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

Related Post