मेष, मिथुन और मकर सहित इन राशियो के लिए आज का दिन विशेष जाने अन्य राशियों का हाल पढ़े आज का राशिफल

Neemuch headlines January 20, 2024, 7:31 am Technology

मेष राशि :-

आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज नौकरी में मान सम्मान मिलेगा। आज आपके अधिकारी आपके काम और व्यवहार से काफी प्रसन्न रहेंगे, जिससे आपकी स्थिति में उन्नति हो सकती है। यदि आप साझेदारी में व्यापार कर सकते हैं तो आपको व्यापार में लाभ मिलेगा। आपके परिवार में ख़ुशी और आनंद का माहौल रहेगा। आप अपनी पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आपको गले से संबंधित कोई परेशानी हो सकता है। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। शिवा मंत्र का जप करें और पीपल को जल दें।

​वृषभ राशि :-

आज उच्च के चंद्रमा से लाभ मिलेगा। आज आप परिवार की जिम्मेदारी निभाने में व्यस्त रह सकते हैं। परिवार के साथ सहयोग से आपका मानसिक तनाव कम होगा और मन आनंदित रहेगा। आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लेन-देन थोड़ा सावधानी का ध्यान रखें। आपको आज फंसा और अटका हुआ धन भी मिल सकता है। अपने विरोधियों से सावधान रहें, आपकी सफलता से कई विरोधी मन ही मन जलेंगे और हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। आज आपको कारोबार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र' का पाठ करें। ​

मिथुन राशि :-

आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन सुखद बीतेगा। आज आपकी कार्य क्षमता और मेहनत को देखते हुए परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा साथ ही जीवनसाथी से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप कोई सामाजिक कार्य करना चाहते हैं या किसी सामाजिक संस्था से जुड़ना चाहते हैं तो इससे आपको लाभ भी मिलेगा और मानसिक शांति भी मिलेगी। आज आप जमीन या उससे जुड़ा कोई लेन-देन कर सकते हैं, जिसमें आपको फायदा मिलेगा। सेहत को लेकर आपको अपना ख्याल रखना चाहिए। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगाएं। ​

कर्क राशि :-

आपको आज किसी नए काम की शुरुआत करने से बचना चाहिए। सितारे बताते हैं कि आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए और विरोधियों से सतर्क रहना चाहिए। वाहन चलाते हुए और यात्रा के दौरान आपको सतर्क रहने की जरूरत है, चोट लग सकती है। परिवार में किसी पुरानी बात को लेकर आज चिंतन और कहासुनी भी हो सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो वाद-विवाद और बढ़ सकता है। आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। प्रातःकाल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य दें।

​सिंह राशि :-

आपको आज सेहत का पूरा ध्यान रखना चाहिए। मन में किसी बात को लेकर तनाव रह सकता है ऐसे में वाणी को संयमित नहीं रखेंगे तो जीवनसाथी के साथ किसी न किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको अपने खान पान संबंधी मामलों में लापरवाही से बचना चाहिए। मित्रों और किसी संबंधी की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। यात्रा संबंधी प्लान भी आप बना सकते हैं। पिता से लाभ मिलेगा इनकी बातों और सुझाव पर ध्यान दें। आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

​कन्या राशि :-

आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने किसी विचार और बातों को सोचकर मन ही मन खुश हो सकते हैं। आप किसी नए व्यवसाय में पैसा लगा सकते हैं या कोई नई साझेदारी कर सकते हैं जिससे आपको आर्थिक लाभ भी मिल सकता है। अगर आप किसी परेशानी में हैं तो आपको अपने दोस्तों से भरपूर सहयोग मिल सकता है। अपने करीबियों पर भरोसा रखें, किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका कुछ अटका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। वैवाहिक जीवन की बात करें तो आज आपके बीच बेहतर तालमेल बना रहेगा। आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। गायों को गुड़ खिलाएं। ​

तुला राशि :-

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। अगर जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो आज उसमें आपको सफलता मिल सकती है। आपका प्रभाव बढ़ेगा लोग आपकी बातों को समझेंगे और आपको सम्मान देंगे। आर्थिक मामलों में किया गया निवेश और प्रयास लाभप्रद रहेगा। आपके आस-पड़ोस या परिवार में कोई विवाद हो सकता है, लेकिन बुजुर्गों की समझदारी से यह सुलझ सकता है। अगर आप कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। आज भाग्य 96% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें। ​

वृश्चिक राशि :-

आज का दिन आपका कुछ उलझन वाला रह सकता है। आज आपका मन किसी बात को लेकर काफी चिंतित रहेगा। किसी समस्या के कारण आप मानसिक तनाव से परेशान रहेंगे। शरीर में कमजोरी और सुस्ती महसूस करेंगे। आज आपको किसी जानने वाले से कोई ऐसी सूचना मिल सकती है जिससे मन परेशान हो सकता है। दिन आपका खर्चीला भी रहेगा। ऑफर के लालच में आप आज बजट से बाहर से जाकर धन खर्च कर सकते है। यात्रा और वाहन पर भी खर्च का योग बना हुआ है। आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा डालें और शनि स्तोत्र का पाठ करें।

​धनु राशि :-

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। आज आपको किसी अनहोनी का डर रहेगा, जिसके कारण आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। अपना मन इधर-उधर की बातों में लगाए रखें, इससे आपका डर भी कम होगा और आपको मानसिक शांति भी मिलेगी। आपके वैवाहिक संबंधों की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपका विवाद हो सकता है या किसी कारण से दूरी का अहसास हो सकता है। घर के किसी बड़े व्यक्ति की सेहत को लेकर चिंता होगी। आपके लिए सलाह है कि जीवनसाथी के साथ छुपाकर कोई भी काम न करें नहीं तो दिक्कत होगी। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।

​मकर राशि :-

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। अगर आप कोई व्यापार करने की सोच रहे हैं तो उसे बढ़ाने के लिए आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है, जिसमें व्यापार की दृष्टि से आपको फायदा हो सकता है और आपकी तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। आप किसी के उत्सव और शादी समारोह में भाग ले सकते हैं। इससे आपका मन आनंदित होगा और आपका सामाजिक दायरा भी बढेगा। इस हफ्ते कुछ नई जान पहचान भी बनेगी। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। शनि चालीसा का पाठ करें और शनि मंदिर में दीप दिखाएं। ​

कुंभ राशि :-

आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आप कोई व्यापार करते हैं तो उस व्यापार में आपको खूब मुनाफा मिलेगा। इसके चलते आप छोटे-छोटे नए प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। आज आपके मन में नई नौकरी का विचार भी आ सकता है और आप अपने स्रोत भी तलाशेंगे। आर्थिक मामलों में आप जो भी प्रयास करेंगे उसमें आपको आज लाभ मिलेगा। आज आपका और आपके जीवनसाथी के बीच बेहतर तालमेल बना रहेगा। अगर परिवार में लंबे समय से कोई मतभेद चल रहा है तो आज वह मतभेद खत्म होने की पूरी संभावना है। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ कीजिए लाभ मिलेगा।

​मीन राशि :-

आज का दिन मीन राशि के लिए तनाव भरा रह सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आपकी आज चिंता बनी रह सकती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। अगर आप किसी क्षेत्र में कोई नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो आज संभलकर काम करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपका अपने प्रिय मित्र से किसी बात पर विवाद होने की भी आशंका है। संतान पक्ष से आपको सहयोग मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता पाएंगे। रुचिकर खान पान का आयोजन हो सकता है। आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

Related Post