सिंह, धनु और कुंभ राशि के जातकों को आज मंगल गुरु परिवर्तन योग का मिलेगा लाभ जानिए आपका आज का राशिफल

Neemuch headlines January 19, 2024, 8:05 am Technology

मेष राशि :-

के सितारे बताते हैं कि आज आप पर आलस भावी रह सकता है और आप कुछ लापरवाह भी रह सकते हैं। ऐसे में आपको आज नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। लाभ के करीब पहुंचकर भी अपने लचीले स्वभाव के कारण आप लाभ से वंचित रह सकते हैं। वैसे आप चाहें तो आज का दिन आपके नाम हो सकता है और सफलता आपके कदम चूम सकती है क्योंकि आपकी राशि में बना गजकेसरी योग आपको लाभ दिलाने के लिए तैयार है। आप अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करेंगे तो बड़ी सफलता पा सकते हैं। घर परिवार में आपके आपसी प्रेम और सद्भाव बना रहेगा। धर्म कर्म के काम में आपकी रुचि रहेगी और घर के बड़ों से आपको सहयोग मिेलेगा। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र 108 बार सुबह शाम जप करें। ​

वृषभ राशि:-

के जातक आज काम पर फोकस करें, उलझनों से बचें वृषभ राशि के लिए सितारे कहते हैं कि आज भले ही परिस्थितियां लाभकारी बन रही हों, लेकिन आज आपका ध्यान काम-धंधे की जगह मनोरंजन की ओर अधिक आकर्षित रहेगा। दोपहर तक का समय सोच-विचार में नष्ट कर सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि विचारों और प्लानिंग में अधिक उलझने की बजाय काम पर फोकस करेंगे तो फायदे में रहेंगे। सितारे कहते हैं कि आपकी तार्किक क्षमता आज अच्छी रहेगी और आपको अपनी बुद्धि कौशल का लाभ मिलेगा। दिन का दूसरा भाग आपके लिए अधिक अनुकूल रहने वाला है। अपना काम निकालने के लिए आप अपने आपको सामने वाले के हवाले कर देंगे जिससे कोई न चाहते हुए भी सहयोग से इंकार नहीं कर पाएगा। धन आगमन की संभावना बनी रहेगी, लेकिन यह अचानक होगा धैर्य बनाए रखें। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंदों को अन्न दान दें।

​मिथुन राशि :-

के जातक चालाकी से काम बनाने में सफल रहेंगे आज मिथुन राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, आप आज अपने स्वभाव के विपरीत व्यवहार करेंगे जिससे आपको जानने वाले लोग भी आपके बदले स्वरूप से हैरान रहेंगे। आप अपना काम बनाने के लिए किसी की भी चापलूसी करने से परहेज नहीं करेंगे। बाहरी लोगों के बीच आपकी छवि एक परोपकारी व्यक्ति की तरह रहेगी और लोग आपको आदर भी देंगे। लेकिन आप घर परिवार में आपको तालमेल बनाकर चलना होगा। कार्य व्यवसाय में आज कमाई की स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरीपेशा लोग अपना परेशानी भरा काम अपने सहकर्मियों पर थोपेंगे, जिससे कुछ समय के लिए कहासुनी भी हो सकती है। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। देवी लक्ष्मी की पूजा करें और लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।

​कर्क राशि:-

वालों को लाभ के लिए काफी परिश्रम करना होगा आज कर्क राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आज के दिन आपको लाभ पाने के लिए काफी परिश्रम और प्रयास करने होंगे। आप मानसिक रूप से उलझन में रहेंगे और साहसिक कदम उठाने से घबराएंगे। व्यर्थ की भागदौड़ में समय व्यतीत होगा, जिससे आप परेशान रहेंगे। नौकरीपेशा में अनजाने में कोई बड़ी गलती होने की आशंका है इसलिए बेहद सतर्कता के साथ काम करें। आज कोई भी काम दूसरों के कहे में आकर न करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। व्यापारी वर्ग के जातक आर्थिक मामलों में उलझे रहेंगे। काम करने के मौके तो मिलेंगे लेकिन पैसों की कमी और निर्णय लेने की क्षमता की कमी आपको आगे बढ़ने से रोकेगी। घर परिवार में जीवनसाथी और भाई बहनों का आपको सपोर्ट मिलेगा। जो लोग पारिवारिक कारोबार से जुड़े हुए हैं उनको आज लाभ के मौके मिलेंगे और इनमे परिवार का सहयोग भी शामिल रहेगा। आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री मंत्र का जप करें और गाय को गुड़ खिलाएं।

​सिंह राशि:-

के जातक आज लाभ पाएंगे लेकिन लालच से बचें सिंह राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आप अपनी कुशल वाणी व्यवहार और से आज लोगों से काम निकलवाने में सफल होंगे। सरकारी क्षेत्र के काम में आपको सफलता मिेलेगी। परिवार में आपका प्रभाव और महत्व बढेगा। आप किसी बात को लेकर दूसरों की सलाह पर चलना चाहेंगे लेकिन परिवार के लोग आपको अपने विचारों पर आगे बढ़ने की सलाह दे सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में आपको खूब लाभ मिलेगा, कुछ ऐसे मौके भी मिलेंगे जो आपको भविष्य में लाभ दिला सकते हैं। सलाह है कि, आज प्रलोभन में आकर कोई कार्य करने से बचें, नहीं तो लाभ की बजाय नुकसान हो जाएगा। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। आज आपको रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

​कन्या राशि :-

वालों के काम में प्रगति होगी आज का दिन कन्या राशि के लिए कुल मिलाकर सामान्य रहेगा। दोपहर तक पेट संबंधी रोग या शरीर के अन्य अंगों में शिथिलता के कारण मन उदास और परेशान रह सकता है। लेकिन आप अपनी परेशानी को दबाकर कार्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करेंगे। दोपहर बाद कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी और कारोबार में लाभ बढेगा। बिजनस में आज उधार लेन देन अधिक हो जाने से आपको परेशानी हो सकती है। खर्च पर आपको कंट्रोल करना होगा। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा, शिक्षा प्रतियोगिता में आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपको जीवनसाथी का साथ सहयोग मिलेगा और आपको गिफ्ट भी मिल सकता है। आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।

​तुला राशि :-

वालों के आकस्मिक खर्च बढ़ेंगे आज के दिन आपके मन के अंदर से उथल-पुथल रहेगी, लेकिन बाहर आप इसका प्रदर्शन नहीं करेंगे। पैसों से जुड़े मामलों में आपका स्वभाव और व्यवहार काफी रूखा रहेगा, वादे के अंत में मुकरने पर किसी से विवाद हो सकता है। व्यवसायी वर्ग योजनाएं तो बनाएंगे लेकिन उन्हें लागू नहीं कर पाएंगे। जिस कार्य से लाभ की उम्मीद नहीं होगी, उसी से धन की प्राप्ति होगी। आज आप खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करेंगे और काफी हद तक सफल भी रहेंगे, लेकिन आकस्मिक खर्चे आज आपको अधिक परेशान करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपको आज मान सम्मान मिलेगा। आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का सुबह शाम पाठ करें। ​

वृश्चिक राशि:-

के जातक मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए उलझन और मानसिक परेशानी वाला रह सकता है। आपके लिए सलाह है कि मनमर्जी वाली भावना को आज अपने ऊपर हावी नहीं होने दें नहीं तो आपको घर बाहर दोनों ही जगह लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में धन संबंधी मामलों में आपको व्यवहारिक होना पड़ेगा। किसी से कर्ज या उधार लिया है तो उसे चुकाने का प्रयास करें नहीं तो कहासुनी हो सकती है। घर में कोई नया या पुराना मामला खुलने से विवाद होगा। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर भेट करें। ​

धनु राशि :-

वालों के लिए धन प्राप्ति के योग हैं धनु राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि, धन प्राप्ति के योग हैं। कम या ज्यादा यह आपकी मानसिकता और व्यवहार कुशलता पर निर्भर करेगा। दिन की शुरुआत से ही मन में किसी इच्छा को पूरा करने की इच्छा रहेगी, लेकिन बीच में कोई न कोई रुकावट डालेगा, विशेषकर आज परिवार के लोग आपको गलत मार्गदर्शन देंगे, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। कुछ समय के लिए उलझन में रहेंगे, दोपहर के बाद आपमें कुछ साहस भी आएगा। खुलकर अपनी बात कहने से आप उलझन भरी स्थिति से बाहर निकल आएंगे। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। ​

मकर राशि :-

वालों को न चाहते हुए भी यात्रा करनी होगी आज का दिन आपका बढ़िया रहेगा। आपके मन में अधिक धन पाने की इच्छा जरूर रहेगी, भले ही आप इसे व्यक्त न करें लेकिन आपके परिवार के सदस्यों को आपकी मानसिकता पढ़ने में देर नहीं लगेगी। परिजनों के साथ रिश्ते भावनात्मक रहेंगे लेकिन कुछ कड़वे अनुभव भी मिलेंगे। वरिष्ठजन आपके मन में चल रही उलझन को जानकर आपक आज उचित मार्गदर्शन भी करेंगे जिससे आपकी समस्या का समाधान होगा। आज कार्य व्यवसाय में अधिक भागदौड़ के पक्ष में नहीं रहेंगे फिर भी न चाहते हुए आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको आज कहीं से अचानक धन मिल सकता है। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें। ​

कुंभ राशि:-

के लिए दिन सामान्य रूप से सुखद रहेगा कुंभ राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपका दिन बेहतर और सुखद बीतेगा। दोपहर तक आप मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे और अपनी हास्यप्रद बातों से आसपास के लोगों को हंसाएंगे भी, लेकिन घर में अमर्यादित बातें करना भारी पड़ सकता है, ध्यान रखें बड़ों से डांट-फटकार मिलेगी। कामकाज के मोर्चे पर आज आप कम समय में अधिक मुनाफा कमाने के लक्ष्य से काम करेंगे, इसमें आप कुछ हद तक सफल भी होंगे, लेकिन जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान भी दे सकते है। पैसों के लेन-देन में स्पष्टता बनाए रखें नहीं तो दिक्कत होगी। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

​मीन राशि :-

के जातक मौज मस्ती के मूड में रहेंगे आज का दिन आपके लिए कुछ उतार चढाव भरा रहेगा। नौकरी से संबंधित या प्रोफेशनल कोई भी काम करने में उत्साह नहीं दिखाएंगे, मन आपका उलझन में रहेगा। आप मन को काम से हटाकर और घर परिवार की समस्याओं से हटाकर मौज-मस्ती करना चाहेंगे और शौक पर धन खर्च करेंगे। कोई अच्छी डील मिल जाने से आपको खुशी मिेलेगी। घर के सदस्य भी आज किसी मांग को लेकर चिंतित रहेंगे, थोड़े प्रयास से धन की प्राप्ति अवश्य होगी, लेकिन दिखावे पर अधिक खर्च होने से संचित धन में कमी आएगी। माता पिता से आपको सहयोग मिलेगा। छात्रों को आज मन को केंद्रित करके पढ़ाई पर फोकस करना होगा नहीं तो परिणाम निराशाजनक हो सकता है। आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

Related Post