आज मार्तण्ड-सप्तमी, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Neemuch headlines January 17, 2024, 8:04 am Technology

राष्ट्रीय मिति पौष 27, शक संवत 1945, पौष शुक्ल, सप्तमी बुधवार, विक्रम संवत 2080। सौर माघ मास प्रविष्टे 04, रज्जब 05, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 17 जनवरी सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक सप्तमी तिथि रात्रि 10 बजकर 07 मिनट तक उपरान्त अष्टमी तिथि का आरंभ। रेवती नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 34 मिनट तक उपरान्त अश्विनी नक्षत्र का आरंभ। शिव योग सायं 05 बजकर 13 मिनट तक उपरान्त सिद्ध योग का आरंभ। गर करण पूर्वाह्न 11 बजकर 03 मिनट तक उपरांत विष्टि कर आरंभ। चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 34 मिनट तक मीन उपरान्त मेष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार:-

मार्तण्ड-सप्तमी, श्री गुरू गोविन्द सिंह जयन्ती, पंचक समाप्त अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 34 मिनट पर।

सूर्योदय का समय :

सुबह 7 बजकर 14 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय : -

शाम 5 बजकर 47 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 27 मिनट से 6 बजकर 21 मिनट तक|

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 17 मिनट से 2 बजकर 59 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 4 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 45 मिनट से 6 बजकर 12 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 8 बजकर 33 मिनट से 9 बजकर 52 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक।

सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा।

सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक।

भद्रकाल का समय अगले दिन 18 जनवरी को सुबह 10 बजकर 6 मिनट से 7 बजकर 15 मिनट तक।

आज का उपाय :-

बुध मंत्रों का जप करें और ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ करें।

Related Post